Page Loader
वरुण धवन फिल्म 'बवाल' में निभाएंगे इतिहास शिक्षक की भूमिका, कुछ ऐसी होगी कहानी 
वरुण धवन फिल्म 'बवाल' में निभाएंगे इतिहास शिक्षक की भूमिका (तस्वीर: इंस्टा/@varundvn)

वरुण धवन फिल्म 'बवाल' में निभाएंगे इतिहास शिक्षक की भूमिका, कुछ ऐसी होगी कहानी 

Apr 11, 2023
02:31 pm

क्या है खबर?

पिछले काफी समय से वरुण धवन और जाह्नवी कपूर फिल्म 'बवाल' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसके जरिए पहली बार वरुण और जाह्नवी की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित यह फिल्म 6 अक्टूबर, 2023 को पर्दे पर आएगी। अब फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'बवाल' में वरुण इतिहास शिक्षक की भूमिका में नजर आएंगे।

रिपोर्ट

ऐसी होगी फिल्म की कहानी 

सूत्र ने कहा, "वरुण 'बवाल' में एक इतिहास शिक्षक की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे, जो छात्रों को गलत जानकारियां देता है। यह घटना उसके जीवन में बवाल पैदा कर देती है। इसके बाद शिक्षक पूरे यूरोप में सच्चाई जानने के लिए यात्रा पर निकलता है।" बता दें, 'बवाल' की शूटिंग के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें एक खास ऐक्शन सीन की शूटिंग में करीब ढाई करोड़ रुपये प्रतिदिन खर्च हुए हैं।