Loading...
वरुण धवन के साथ पहली हॉरर फिल्म बनाएगा YRF, रिलीज तारीख आई सामने
वरुण धवन YRF की नई डरावनी फिल्म में करेंगे काम

वरुण धवन के साथ पहली हॉरर फिल्म बनाएगा YRF, रिलीज तारीख आई सामने

लेखन सयाली
Nov 14, 2026
12:44 pm

क्या है खबर?

अभिनेता वरुण धवन 'यश राज फिल्म्स (YRF)' की पहली डरावनी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। पिंकविला के मुताबिक, इस फिल्म का निर्देशन अभय पन्नू करेंगे और इसे 31 मार्च, 2028 को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी तक इस फिल्म का शीर्षक तय नहीं किया गया है। इस फिल्म से YRF रोमांस, एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी और थ्रिलर जैसी शैलियों के बाद अब हॉरर में अपनी किस्मत आजमाने वाला है।

फिल्म

नई शैली में हाथ आजमाएगा YRF

आदित्य चोपड़ा की देखरेख में बन रही इस फिल्म को YRF के CEO अक्षय विधानी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

अभय पन्नू ने इस फिल्म की कहानी लिखी है और इस फिल्म के जरिए वह बड़े पर्दे पर बतौर निर्देशक अपना डेब्यू करने जा रहे हैं, वहीं यशराज फिल्म्स के साथ वरुण धवन की यह दूसरी फिल्म होगी, जो उनके लिए बिल्कुल नई शैली है।

इससे पहले वरुण ने YRF की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'सुई धागा' में काम किया था।

ADVERTISEMENT