'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद वरुण धवन एक्टिंग से ले रहे ब्रेक?
क्या है खबर?
वरुण धवन इस वक्त अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। यह 1997 में रिलीज 'बॉर्डर' का सीक्वल है जिसमें सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी शामिल हैं। आने वाले दिनों में वरुण को फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में देखा जाएगा जिसकी रिलीज 5 जून से बदलकर 12 जून, 2026 कर दी गई है। इस बीच, अभिनेता के एक्टिंग से ब्रेक लेने की खबर आई है, जिससे फैंस हैरान हैं।
कारण
बेटी को वक्त देना चाहते हैं वरुण
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज के दौरान एक्टिंग से लंबा ब्रेक ले रहे हैं। उनसे जुड़े एक सूत्र ने बताया, "'बॉर्डर 2' की रिलीज के बाद वरुण लंबा ब्रेक ले रहे हैं। वह अपने परिवार, खासकर अपनी बेटी लारा के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं।" वरुण, बेटी को ज्यादा वक्त न देने के चलते "पिता होने के नाते गंभीर अपराधबोध" महसूस करने की बात कर रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#VarunDhawan has had back-to-back releases. The actor was seen in Border 2 recently. He is also gearing up for the release of Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai. Now, our source has confirmed that Varun is taking a long break from acting after Border 2's release and in the time that… pic.twitter.com/6E5L8GE5DU
— Filmfare (@filmfare) March 10, 2026
बयान
वरुण ने पहले भी बेटी को समय न देने की कबूली थी बात
पिंकविला के साथ एक बातचीत में, वरुण ने कहा था, "मेरे पास सचमुच एक पल भी नहीं है। यह बहुत अजीब है, और मैंने ऐसा पहले कभी महसूस नहीं किया। रात को जब मैं घर पहुंचता हूं, तो मुझे लगता है, 'आज तो मैंने उसे देखा ही नहीं; उसे गोद में भी नहीं उठाया,' और यह बात मुझे बहुत परेशान करती है।" बता दें, वरुण और नताशा दलाल ने 3 जून, 2024 को बेटी लारा का स्वागत किया था।