
वरुण धवन की 'बेबी जॉन' अब टीवी पर देगी दस्तक, जानिए कब और कहां देख पाएंगे
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' को बीते साल 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन करते दिखे। उनकी इस फिल्म से निर्माताओं के साथ-साथ दर्शकों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब 'बेबी जॉन' अपने टेलीविजन प्रीमियर के लिए तैयार है। आइए बताते हैं यह फिल्म आप टीवी पर कब और कहां देख सकते हैं।
बेबी जॉन
जान लीजिए तारीख
'बेबी जॉन' का टीवी पर प्रीमियर 27 जुलाई, 2025 को रात 8 बजे जी सिनेमा पर होगा। निर्माताओं ने एक वीडियो साझा करते हुए खुद इसकी पुष्टि की है। अगर आपने इस फिल्म सिनेमाघर में नहीं देखा है तो अब फिल्म को घर बैठ आराम से टीवी पर देख सकते हैं। वरुण के अलावा 'बेबी जॉन' में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी नजर आए थे। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
आगामी फिल्में
वरुण की ये फिल्में कतार में
बता दें कि वरुण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी वॉर ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा वरुण के पास फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी है, जिसमें उनकी जोड़ी जाह्नवी कपूर के साथ बनी है।