LOADING...
वरुण धवन को 400 करोड़ी फिल्म छोड़ने का पछतावा; बोले- मैंने ठुकराई, वो बड़ी हिट हुई
वरुण धवन ने 400 करोड़ी फिल्म का प्रस्ताव दिया था ठुकरा

वरुण धवन को 400 करोड़ी फिल्म छोड़ने का पछतावा; बोले- मैंने ठुकराई, वो बड़ी हिट हुई

Jun 08, 2026
01:54 pm

क्या है खबर?

वरुण धवन हालिया रिलीज फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से दर्शकों का प्यार लूट रहे हैं। 'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वां 2' और 'कुली नंबर 1' के बाद, यह उनकी अपने पिता और दिग्गज फिल्म निर्देशक डेविड धवन के साथ चौथी फिल्म है, जिसमें पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी हैं। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच, वरुण ने पूर्व में अपने द्वारा छोड़ी गई एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का खुलासा किया है।

कारण

वरुण धवन ने बताया क्यों छोड़नी पड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म

तन्मय भट्ट के यूट्यूब चैनल पर वरुण ने खुलासा किया कि उन्होंने एक ऐसी फिल्म का प्रस्ताव ठुकरा दिया था, जो रिलीज के बाद समीक्षकों और दर्शकों के बीच सफल रही। अभिनेता ने कहा, "मुझे लगता है कि मैंने एक अच्छी फिल्म को मना कर दिया था, जो बाद में बहुत बड़ी हिट साबित हुई, 'अंधाधुन'। लेकिन मैं उस समय किसी और फिल्म की शूटिंग कर रहा था, इसलिए मैं वह फिल्म नहीं कर पाया।"

खुलासा

कंगना रनौत को लिया जाना था

वरुण ने आगे बताया कि 'अंधाधुन' की मूल कास्ट में उनके साथ कंगना रनौत को कास्ट किया गया था। बरहाल, यह आयुष्मान खुराना के हाथ लगी और उन्होंने दर्शकों को एक ब्लाॅकबस्टर फिल्म दे डाली। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म में राधिका ऑप्टे और तब्बू भी नजर आईं। इस ब्लैक कॉमेडी क्राइम-थ्रिलर ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म और आयुष्मान के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता सहित 3 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे। दुनियाभर में इसकी कमाई लगभग 442 करोड़ रुपये रही थी।

Advertisement