वरुण धवन ने की सलमान खान की तारीफ, बताया 'बॉर्डर 2' पर क्या थी प्रतिक्रिया
क्या है खबर?
वरुण धवन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'बॉर्डर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। एक वक्त था, जब उन्हें इस फिल्म में अपने अभिनय को लेकर लोगों की आलोचनाएं झेलनी पड़ी थीं। इसके गाने 'घर कब आओगे' में उनकी मुस्कान पर खूब मीम्स बनाई गई थीं, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद वही आलोचनाएं तारीफों में बदल गईं। अब वरुण ने बताया कि कैसे ट्रोलिंग के बुरे वक्त के दौरान सलमान खान उनके साथ खड़े रहे।
बयान
वरुण ने ट्रोलिंग का वक्त याद किया, बताया सलमान का रिएक्शन
हाल ही में, वरुण और 'बॉर्डर 2' की पूरी कास्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुई। इस दौरान अभिनेता ने बताया कि आजकल हर कोई ट्रोल होता है। काेई इसे आसानी से झेल लेता है, तो काेई नहीं। उन्होंने कहा, "जिस वक्त ये सब चल रहा था, तब रात में सलमान भाई का फोन आया। वो हंस रहे थे और उन्होंने कहा, 'अच्छे दिन आने वाले हैं।' उनकी सलाह और विश्वास मेरे लिए बहुत मायने रखती है।"
तारीफ
सलमान ने वरुण की तारीफ में कही थी ये बात
वरुण ने आगे कहा, "जब फिल्म रिलीज हुई, उसने अच्छी कमाई की, तो उन्होंने मुझे दोबारा फोन किया और कहा, 'मैं आप सभी के लिए बहुत खुश हूं।' उनकी कही एक बात जो मेरे दिल के बहुत करीब है- उन्होंने कहा, 'मुझे तुम पर गर्व है, बेटा।' यह मेरे लिए सबसे यादगार पलों में से एक था क्योंकि वह आसानी से किसी की तारीफ नहीं करते।" बता दें, 'बॉर्डर 2' में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
LATEST: Actor #VarunDhawan abt the support he received from the Salman Khan admist all the trolling!
— Being ADARSH⚡ (@IBeingAdarsh_) February 12, 2026
"Salman bhai was there for me, He called me Beta mai bahut khus hu Tere liye" #SalmanKhan #Border2pic.twitter.com/SVFlIRzLlu