Loading...
'धुरंधर' में रणवीर सिंह या 'एनिमल' में रणबीर कपूर, वरुण धवन को कौन आया ज्यादा पसंद?
वरुण धवन ने करण जौहर के शो में बताया रणवीर-रणबीर में कौन है ज्यादा पसंद

'धुरंधर' में रणवीर सिंह या 'एनिमल' में रणबीर कपूर, वरुण धवन को कौन आया ज्यादा पसंद?

Oct 29, 2026
04:59 pm

क्या है खबर?

'कॉफी विद करण' सीजन 9 के हालिया एपिसोड में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन खास मेहमान बनकर पहुंचे। इस दौरान रैपिड-फायर में होस्ट करण जौहर ने वरुण से पूछा, "'धुरंधर' में रणवीर सिंह और 'एनिमल' में रणबीर कपूर में से किसका अभिनय ज्यादा दमदार था।" इस पर वरुण ने बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब दिया, "मैं पक्का कहूंगा कि 'धुरंधर' में रणवीर का अभिनय ज्यादा दमदार था।"

जवाब

जवाब देने से बचते नजर आए थे करण 

दिलचस्प बात यह है कि 'कॉफी विद करण' सीजन 9 के पहले एपिसोड में करण से रणबीर और रणवीर में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया था।

उनसे पूछा गया कि दोनों में से कौन ज्यादा बहुमुखी अभिनेता है। इस पर करण ने किसी एक का नाम लेने से बचते हुए कहा, "जब दोनों ही बेहतरीन हों, तो आप किसी एक को कैसे चुन सकते हैं?"

कमाई

रणबीर और रणवीर दोनों की फिल्मों ने कर दिया था कमाल

रणबीर ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' (2023) में अपने करियर का सबसे बेहतरीन अभिनय किया। 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर भी बहुत बड़ी हिट रही और इसने दुनिया भर में 915 करोड़ रुपये की कमाई की।

वहीं रणवीर ने आदित्य धर की 'धुरंधर' भारतीय जासूस बनकर सबका दिल जीत लिया। जहां 'धुरंधर' ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, वहीं 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये की कमाई की।

ADVERTISEMENT