Page Loader
वरुण धवन की 'बवाल' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म 
वरुण धवन की 'बवाल' का टीजर जारी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@varundvn)

वरुण धवन की 'बवाल' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म 

Jul 05, 2023
12:14 pm

क्या है खबर?

वरुण धवन अपनी फिल्म 'बवाल' को लेकर चर्चा में हैं। इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। 'बवाल' में वरुण की जोड़ी पहली बार जाह्नवी कपूर के साथ बनी है। अब निर्माताओं ने बुधवार को 'बवाल' का टीजर जारी कर दिया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वरुण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर 'बवाल' का टीजर साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'प्यार कभी भी आसानी से नहीं मिलता। कुछ बवाल के लिए तैयार हो जाइए।'

बवाल

अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी फिल्म 

'बवाल' सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि सीधा OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसका प्रीमियर 21 जुलाई को किया जाएगा। इसमें वरुण इतिहास के शिक्षक का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। गौरतलब है कि 'बवाल' एफिल टावर पर दिखाई जाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनने वाली है। इससे पहले आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'बेफिक्रे' का ट्रेलर एफिल टावर पर लॉन्च किया गया था। यह पहली भारतीय फिल्म थी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए टीजर