Page Loader
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' से वरुण धवन की पहली झलक आई सामने, कब होगी रिलीज?
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' से वरुण धवन की पहली झलक जारी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@varundvn)

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' से वरुण धवन की पहली झलक आई सामने, कब होगी रिलीज?

Jul 14, 2025
05:13 pm

क्या है खबर?

अभिनेता वरुण धवन को पिछली बार फिल्म 'बेबी जॉन' में देखा गया था, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन करते दिखे। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब वरुण जल्द ही फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे, जिसके निर्देशन की कमान शशांक खैतान ने संभाली है, वहीं करण जौहर फिल्म के निर्माता हैं। अब 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' से वरुण की पहली झलक सामने आ गई है।

रिलीज तारीख

2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

पोस्टर में वरुण हाथ जोड़कर हंसते नजर आ रहे हैं। निर्माताओं ने लिखा, 'सनी संस्कारी की शायरी- ये आंसू हैं मेरे, समुद्र का जल नहीं... ये आंसू हैं मेरे, समुद्र का जल नहीं.... बारिश का क्या भरोसा, आज है.... कल नहीं।' 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना 'कांतारा: चैप्टर 1' से होगा। इस फिल्म में वरुण की जोड़ी जाह्नवी कपूर के साथ बनी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर