Page Loader
वरुण धवन की 'बेबी जॉन' का पहला गाना 'नैन मटक्का' जारी, दिलजीत दोसांझ ने लगाए सुर 
'बेबी जॉन' का पहला गाना 'नैन मटक्का' जारी (तस्वीर: एक्स/@jiostudios)

वरुण धवन की 'बेबी जॉन' का पहला गाना 'नैन मटक्का' जारी, दिलजीत दोसांझ ने लगाए सुर 

Nov 25, 2024
12:39 pm

क्या है खबर?

पिछली बार अभिनेता वरुण धवन को जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म 'बवाल' में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। अब वरुण जल्द ही फिल्म 'बेबी जॉन' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म ठीक एक महीने बाद यानी 25 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले अब निर्माताओं ने 'बेबी जॉन' का पहला गाना 'नैन मटक्का' जारी कर दिया है।

बेबी जॉन

ये सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा 

'बेबी जॉन' के पहले गाने 'नैन मटक्का' को दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के लिए धीक्षिता वेंकदेशन उर्फ धी ने भी सहयोग किया है। गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और संगीत एस थमन ने दिया है। 'बेबी जॉन' में वरुण की जोड़ी अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। इसके अलावा कीर्ति सुरेश भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ भी अभिनय करते नजर आएंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट