Page Loader
बॉक्स ऑफिस: 'बेबी जॉन' की हालत खराब, अब तक आधा बजट भी नहीं निकाल पाई फिल्म 
'बेबी जॉन' की हालत खराब (तस्वीर: एक्स/@jiostudios)

बॉक्स ऑफिस: 'बेबी जॉन' की हालत खराब, अब तक आधा बजट भी नहीं निकाल पाई फिल्म 

Jan 07, 2025
10:16 am

क्या है खबर?

वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर दर्शक काफी उत्साहित थे, लेकिन यह लोगों की कसौटी पर खरी नहीं उतरी। यही वजह है कि पहले ही दिन से यह फिल्म टिकट खिड़की पर संघर्ष कर रही हैं। फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं, लेकिन यह अब तक अपना आधा बजट भी नहीं निकाल पाई। फिल्म की दैनिक कमाई लाखों में सिमटी हुई है। आइए बताते हैं 13वें दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।

बॉक्स ऑफिस

'बेबी जॉन' में नजर आ रहे ये कलाकार 

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 'बेबी जॉन' ने अपनी रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 25 लाख रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 38.75 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में अब अपनी आखिरी सांसें गिन रही है। 'बेबी जॉन' को कलीस ने निर्देशित किया है,वहीं एटली इसके निर्माता हैं। जैकी श्रॉफ, कीर्ति सुरेश, सान्या मल्होत्रा, राजपाल यादव और वामिका गब्बी ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई है।

आगामी फिल्में

ये हैं वरुण की आगामी फिल्में 

अब वरुण फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगे। इसमें उनकी जोड़ी जाह्नवी कपूर के साथ बनी है। फिल्म का निर्देशन शशांक खैतान कर रहे हैं। यह फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वरुण के पास सनी देओल की 'बॉर्डर 2' भी है। इसमें दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वरुण फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में दिखाई देंगे।