LOADING...
वरुण धवन ने प्रशंसकों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, लिखा- इन्हीं की वजह से यहां हूं
वरुण धवन ने प्रशंसकों के साथ मनाया अपना जन्मदिन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@varundvn)

वरुण धवन ने प्रशंसकों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, लिखा- इन्हीं की वजह से यहां हूं

Apr 24, 2025
03:12 pm

क्या है खबर?

अभिनेता वरुण धवन आज यानी 24 अप्रैल को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपना यह जन्मदिन अपने प्रशंसकों के साथ मनाया, जो उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं। वरुण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने प्रशंसकों से मिलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने फैंस के साथ सेल्फी ली और उनसे बातचीत भी की। प्रशंसक भी वरुण से मिलकर खुश हो गए। वीडियो में वरुण डांस करते दिख रहे हैं।

कैप्शन

मेरा दिन बन गया- वरुण 

वीडियो साझा करते हुए वरुण ने लिखा, 'मैं उन लोगों के साथ अपना जन्मदिन मना रहा हूं, जो मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं, जिनकी वजह से मैं यहां हूं। वह मेरे फैंस हैं। इससे मेरा दिन बन गया। इस काम के लिए मेरी टीम का बहुत शुक्रिया।' बता दें वरुण जल्द ही जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगे। वरुण के पास 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बॉर्डर' भी हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो