LOADING...
<!-- x-tinymce/html -->वरुण धवन ने सलमान खान को बताया 'भारत का सबसे बड़ा कुंवारा', साझा किया वीडियो
वरुण धवन ने साझा किया BTS वीडियो

वरुण धवन ने सलमान खान को बताया 'भारत का सबसे बड़ा कुंवारा', साझा किया वीडियो

Apr 19, 2026
03:54 pm

क्या है खबर?

वरुण धवन इन दिनों आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर चर्चा में हैं। डेविड धवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का पहला गाना 'व्याह करवादो जी' 17 अप्रैल को रिलीज किया गया था। अब अभिनेता ने गाने का BTS वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह डांस करते दिखे। दिलचस्प बात यह है कि जिस वक्त वरुण गाने की शूटिंग कर रहे थे, वहां अचानक सलमान खान पहुंच गए जिससे अभिनेता घबराए हुए नजर आए।

वीडियो

वरुण धवन ने साझा किया वीडियो

वरुण ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया, जिसमें उनके साथ डेविड, सलमान और मनीष पॉल भी नजर आए। पहले तो वरुण डांस करते हैं, लेकिन फिर सलमान को देखकर थोड़ा घबरा जाते हैं। वहीं भाईजान उनसे पूछते हैं, "यह रिहर्सल है या टेक?" वरुण ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, 'भारत के सबसे बड़े कुंवारे #व्याहकरवादोजी के साथ डांस करने में हमेशा घबराहट होती है।' फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी हैं। यह 22 मई को रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement