वरुण धवन ने सबको 'हनुमान अंश' देखने के लिए किया प्रोत्साहित, तारीफ करते हुए कही ये बात
वरुण धवन ने हाल ही में 'हनुमान अंश' देखी। यह फिल्म नीम कराली बाबा के जीवन पर बनी है। उन्होंने अपनी मां के साथ इसे देखने को बेहतरीन अनुभव बताया।
वरुण ने हर किसी से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ यह फिल्म जरूर देखें। वरुण ने कहा, 'यह फिल्म पूरी ईमानदारी और पवित्रता से बनाई गई है। मैं इसे फिल्म कह ही नहीं सकता, यह तो कुछ दिव्य है। आप जाइए और खुद इसे महसूस कीजिए।'
फिल्म ने सबको चौंका दिया है। महज 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
वरुण ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ
वरुण ने नवोदित अभिनेता शोभिनव सत्या और निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी की भी तारीफ की। इन दोनों ने मिलकर नीम कराली बाबा की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारा है।
कंगना रनोत ने भी इस फिल्म को सत्संग कहकर सराहा। कंगना ने कहा, 'इसकी सच्ची घटनाएं और आध्यात्मिक माहौल लोगों से सीधा जुड़ते हैं।' इस शानदार चर्चा के चलते 'हनुमान अंश' अभी भी देशभर के सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।