Page Loader
वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्री ने 'रंग' गाने पर किया डांस, खूब वायरल हो रहा वीडियो 
वरुण धवन-सिद्धार्थ मल्होत्री ने 'रंग' गाने पर किया डांस

वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्री ने 'रंग' गाने पर किया डांस, खूब वायरल हो रहा वीडियो 

Apr 09, 2025
04:54 pm

क्या है खबर?

वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों अभिनेताओं को अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' के गाने 'रंग' पर डांस करते देखा जा सकता है। वरुण और सिद्धार्थ का यह वीडियो मैडॉक फिल्म्स की पार्टी का है, जिसका आयोजन बीते 7 अप्रैल को मुंबई में किया गया था। वीडियो में दोनों अपने दोस्तों के साथ 'रंग' गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

काम

इन फिल्मों में नजर आएंगे वरुण और सिद्धार्थ

काम के मोर्चे पर बात करें तो वरुण इन दिनों फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अनुराग सिंह इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं। यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वरुण के पास 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' भी हैं। उधर, सिद्धार्थ जल्द ही 'परम सुंदरी' में दिखाई देंगे।