NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कोरोना संक्रमित पाए गए वरुण धवन और नीतू कपूर, 'जुग जुग जियो' की शूटिंग रुकी
    मनोरंजन

    कोरोना संक्रमित पाए गए वरुण धवन और नीतू कपूर, 'जुग जुग जियो' की शूटिंग रुकी

    कोरोना संक्रमित पाए गए वरुण धवन और नीतू कपूर, 'जुग जुग जियो' की शूटिंग रुकी
    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 04, 2020, 05:04 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना संक्रमित पाए गए वरुण धवन और नीतू कपूर, 'जुग जुग जियो' की शूटिंग रुकी

    कई बॉलीवुड सितारे कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की चपेट में आ चुके हैं। अब खबरें आ रही हैं कि नीतू कपूर और वरुण धवन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये दोनों राज मेहता की फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग कर रहे थे। इनके साथ कियारा आडवाणी और अनिल कपूर भी शूटिंग कर रहे थे। इन दोनों के कोरोना वायरस टेस्ट की रिपोर्ट्स नेगेटिव आई हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।

    पिछले महीने शुरू हुई थी फिल्म की शूटिंग

    अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर ने पिछले महीने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। इस खास मौके पर अनिल कपूर ने अपने साथी कलाकारों के साथ एक फोटो शेयर की थी। उनकी पत्नी सुनीता कपूर भी इस फोटो में नजर आई थी। फोटो के कैप्शन में अनिल कपूर ने 'हैप्पी दिवाली!! सब खुश रहो और जुग जुग जियो' लिखा था। यह फोटो आप नीचे देख सकते हैं।

    नीतू कपूर और वरुण धवन के साथ अनिल कपूर

    Instagram post

    A post shared by anilskapoor on December 4, 2020 at 4:44 pm IST

    लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं नीतू कपूर

    'जुग जुग जियो' के साथ नीतू कपूर बड़े पर्दे पर अपनी वापसी कर रही हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले एक फोटो शेयर की थी। उनकी यह फोटो चंडीगढ़ जाने से पहले फ्लाइट लेने के दौरान की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था कि इस डरावने समय में उनकी यह पहली फ्लाइट है। तब उन्होंने यह भी बताया था कि उनक कोरोना वायरस टेस्ट हो चुका है और वो सब सुरक्षित हैं।

    दो जनरेशन के कपल की कहानी है फिल्म

    'जुग जुग जियो' में यूट्यूबर प्राजकता कोहली भी नजर आने वाली हैं। उनकी यह पहली फिल्म होगी। इस फिल्म को करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में दो जनरेशन के कपल्स की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म नॉर्थ इंडियन परिवार पर आधारित होगी। इसमें वरुण धवन को एक NRI की भूमिका में देखा जाएगा, जबकि नीतू कपूर और अनिल कपूर पर कई मजेदार सीन्स फिल्माए जाएंगे।

    फिल्म में पहली बार साथ नजर आएंगे अनिल और नीतू कपूर

    अनिल और नीतू कपूर पहली बार एक फिल्म में साथ काम करते हुए नजर आएंगे। दोनों ने पहले साथ काम नहीं किया है। इसी तरह कियारा और वरुण की जोड़ी भी पहली बार नजर आएगी। इन दोनों की साथ में यह पहली फिल्म होगी।

    इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं अनिल कपूर

    नीतू और अनिल कपूर के फिल्मी करियर की बात करें तो नीतू कपूर को पिछली बार 2013 में फिल्म 'बेशर्म' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ पति ऋषि कपूर और बेटा रणबीर कपूर भी दिखे थे। वहीं, अनिल कपूर को इसी साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'मलंग' में देखा गया था। इसके अलावा वो पिछले काफी समय से करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

    देश में कोरोना के कुल कितने मामले?

    भारत में बीते दिन कोरोना के 36,594 नए मामले सामने आए और 540 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 95,71,559 हो गई है। इनमें से 1,39,188 लोगों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    वरुण धवन
    अनिल कपूर
    कियारा आडवाणी

    ताज़ा खबरें

    2023 हुंडई वरना का कौन-सा वेरिएंट है सबसे खास? यहां जानिए  हुंडई मोटर कंपनी
    रोहित शर्मा हासिल की कप्तान के तौर पर बड़ी उपलब्धि, दिग्गजों की सूची में हुए शामिल रोहित शर्मा
    भारत को 2-1 से हराने के बाद वनडे में दुनिया की नंबर एक टीम बनी ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    मच्छर के काटने से बचने के लिए घर पर बनाएं मॉस्किटो स्प्रे, सुरक्षित रहेगा आपका परिवार जीका वायरस

    बॉलीवुड समाचार

    ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद बोलीं- अधूरे प्यार को असफल नहीं कह सकते सबा आजाद
    शबाना आजमी ने 'अर्थ' के लिए नहीं ली थी फीस, खुद लाती थीं कपड़े- महेश भट्ट शबाना आजमी
    कंगना ने दिलजीत पर साधा निशाना, बोलीं- खालिस्तानियों का सहयोग किया था, अगला नंबर तुम्हारा है कंगना रनौत
    #NewsBytesExplainer: भारतीय सिनेमा को कब मिली आवाज? जानिए पहली फिल्म 'आलम आरा' बनने की पूरी कहानी #NewsBytesExplainer

    वरुण धवन

    फिल्म 'बवाल' की नई रिलीज डेट जारी, पहली बार साथ आए वरुण धवन और जान्हवी कपूर  जाह्नवी कपूर
    'स्त्री 2' के साथ होगी हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की वापसी, 'भेड़िया' बन वरुण धवन निभाएंगे अहम किरदार  बॉलीवुड समाचार
    वरुण धवन ने दी जाह्नवी कपूर को अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई, देखिए वीडियो जाह्नवी कपूर
    सामंथा रुथ प्रभु 'सिटाडेल इंडिया' के सेट पर हुईं घायल, साझा की तस्वीर सामंथा रुथ प्रभु

    अनिल कपूर

    'द नाइट मैनेजर': अभिनेता टॉम हिडलेस्टन ने देखी आदित्य रॉय कपूर की सीरीज, किया वीडियो कॉल आदित्य रॉय कपूर
    OTT और सिनेमाघरों में इस हफ्ते एक्शन और कॉमेडी का तड़का, देखिए ये फिल्में और सीरीज  OTT प्लेटफॉर्म
    'द नाइट मैनेजर' के प्रमोशन के लिए आदित्य रॉय कपूर बने होटल मैनेजर, वीडियो वायरल आदित्य रॉय कपूर
    अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की 'द नाइट मैनेजर' ने रिलीज से पहले रचा इतिहास आदित्य रॉय कपूर

    कियारा आडवाणी

    सिद्धार्थ-कियारा ने साझा की हल्दी की अनदेखी तस्वीरें, होली की दी शुभकामनाएं सिद्धार्थ मल्होत्रा
    सिद्धार्थ मल्होत्रा संग रोमांटिक फिल्म करने की खबरों पर कियारा आडवाणी ने दी प्रतिक्रिया सिद्धार्थ मल्होत्रा
    सिद्धार्थ-कियारा की फिर बनेगी फिल्मी पर्दे पर जोड़ी, करण जौहर की रोमांटिक-कॉमेडी में आएंगे नजर  सिद्धार्थ मल्होत्रा
    सिद्धार्थ-कियारा की शादी के लिए 'रांझा' गाने को किया गया रिक्रिएट, हुआ रिलीज सिद्धार्थ मल्होत्रा

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023