Page Loader
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' अब कब पर्दे पर आएगी, सामने आई नई रिलीज तारीख
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की नई रिलीज तारीख जारी

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' अब कब पर्दे पर आएगी, सामने आई नई रिलीज तारीख

Mar 16, 2025
12:27 pm

क्या है खबर?

निर्देशक शशांक खेतान की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। पहले यह फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, शूटिंग पूरी न होने की वजह से इसकी रिलीज टाल दी गई थी। अब वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी वाली इस फिल्म की नई रिलीज तारीख सामने आई है। आइए जानते हैं कब पर्दे पर आएगी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'।

रिलीज तारीख

12 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 12 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि वरुण और जाह्नवी को पिछली बार फिल्म 'बवाल' में साथ देखा गया था। अब इस जोड़ी को पर्दे पर फिर साथ देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में सान्या मल्होत्रा और अभिनेता रोहित सराफ भी एक खास भूमिका निभाने वाले हैं। उधर मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी इसका हिस्सा हैं। इस फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं।

ट्विटर पोस्ट

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' कब रिलीज होगी?

पिछली फिल्में

वरुण और जाह्नवी के साथ करण की फिल्में

वरुण को करण फिल्म 'स्टूडेंड ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में लाए थे। दोनों 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'कलंक' जैसी फिल्मों के लिए भी साथ आए। उन्होंन 'जुग जुग जियो' में भी साथ काम किया था। उधर, जाह्नवी को करण ने 'धड़क' से बॉलीवुड के दर्शन कराए थे। फिर दोनों ने 'घोस्ट स्टोरीज' और 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में साथ काम किया। जाह्नवी की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के निर्माता भी करण ही हैं।