NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्म 'बवाल' की नई रिलीज डेट जारी, पहली बार साथ आए वरुण धवन और जान्हवी कपूर 
    मनोरंजन

    फिल्म 'बवाल' की नई रिलीज डेट जारी, पहली बार साथ आए वरुण धवन और जान्हवी कपूर 

    फिल्म 'बवाल' की नई रिलीज डेट जारी, पहली बार साथ आए वरुण धवन और जान्हवी कपूर 
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 22, 2023, 12:21 pm 1 मिनट में पढ़ें
    फिल्म 'बवाल' की नई रिलीज डेट जारी, पहली बार साथ आए वरुण धवन और जान्हवी कपूर 
    वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'बवाल' की नई रिलीज डेट जारी

    पिछले काफी समय से वरुण धवन और जान्हवी कपूर फिल्म 'बवाल' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसके जरिए पहली बार वरुण और जान्हवी की जोड़ी दर्शकों के बीच आ रही है। फिल्म से जुड़ी आए दिन नई जानकारी सामने आ रही है, जिससे इसे लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। अब फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई है। आइए जानते हैं पर्दे पर कब आएगी फिल्म।

    6 अक्टूबर, 2023 को पर्दे पर आएगी फिल्म

    फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने टि्वटर पर वरुण और जान्हवी की तस्वीर के साथ फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक नितेश तिवारी की तस्वीर साझा कर लिखा, 'बवाल की नई रिलीज डेट जारी। यह 6 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।' 'बवाल' पहले 7 अप्रैल, 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसकी रिलीज टाल दी गई। खुद फिल्म के निर्देशक ने बताया कि अभी इसका काफी काम बचा है, इसलिए रिलीज आगे बढ़ाई गई है।

    यहां देखिए पोस्ट

    VARUN DHAWAN - JANHVI KAPOOR: 'BAWAAL' NEW RELEASE DATE ANNOUNCED… #Bawaal - which reunites producer #SajidNadiadwala and director #NiteshTiwari after #Chhichhore - to release on 6 Oct 2023… Stars #VarunDhawan and #JanhviKapoor. pic.twitter.com/rNZ7XhJ9Ba

    — taran adarsh (@taran_adarsh) March 22, 2023

    वरुण ने जताई खुशी

    वरुण ने भी सोशल मीडिया पर अपनी इस फिल्म की रिलीज की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'बवाल 6 अक्टूबर, 2023 को रिलीज हो रही है। पहली बार जाह्नवी मैम के साथ काम कर रहा हूं और राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी सर की टीम का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं।' 'बवाल' एक छोटे शहर के लड़के की कहानी है, जो वह शहर की सबसे खूबसूरत मानी जाने वाली लड़की से शादी करना चाहता है।

    वरुण की सबसे महंगी फिल्मों में से एक

    'बवाल' में खूब एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म को बेहतरीन बनाने के लिए स्टंट डायरेक्टर और स्टंटमैन को खासतौर पर जर्मनी से हायर किया गया। हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, फिल्म के एक्शन सीन को शूट करने में अनगिनत ग्रेनेड, चाकू और अलग-अलग तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। इसे शूट करने में 10 दिनों का समय लगा था और इसका बजट करीब 2.5 करोड़ रुपये था। 'बवाल' को वरुण की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है।

    वरुण और जान्हवी की ये फिल्में भी हैं लाइन में 

    वरुण जाने-माने निर्देशक एटली की अगली फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इसके अलावा 1975 में आई फिल्म 'चुपके चुपके' के रीमेक से भी वरुण का नाम जुड़ चुका है। हॉलीवुड सीरीज 'सिटाडेल' के देसी वर्जन 'सिटाडेल इंडिया' में भी वरुण मुख्य भूमिका में हैं। दूसरी तरफ जान्हवी को जल्द ही सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'एनटीआर 30' में देखा जाएगा। इसके अलावा 'मिस्टर और मिसेज माही', 'उलझ' और 'दोस्तना 2' भी उनकी आने वाली फिल्मों में शुमार हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    वरुण धवन
    जाह्नवी कपूर
    बवाल फिल्म

    वरुण धवन

    'स्त्री 2' के साथ होगी हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की वापसी, 'भेड़िया' बन वरुण धवन निभाएंगे अहम किरदार  बॉलीवुड समाचार
    वरुण धवन ने दी जाह्नवी कपूर को अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई, देखिए वीडियो जाह्नवी कपूर
    सामंथा रुथ प्रभु 'सिटाडेल इंडिया' के सेट पर हुईं घायल, साझा की तस्वीर सामंथा रुथ प्रभु
    'चुपके चुपके' का रीमेक; फराह खान संभालेंगी निर्देशन की कमान, धर्मेंद्र की जगह लेंगे वरुण धवन  फराह खान

    जाह्नवी कपूर

    'फाइटर' में दीपिका पादुकोण बनेंगी वायुसेना अधिकारी, इस भूमिका में ये सितारे भी दिखा चुके दमखम  दीपिका पादुकोण
    जूनियर एनटीआर ने किया जाह्नवी कपूर का फिल्म 'NTR 30' में स्वागत, कही ये बात जूनियर एनटीआर
    जाह्नवी कपूर संग अक्सर दिखने वाले शिखर पहाड़िया आखिर कौन हैं? बॉलीवुड समाचार
    जाह्नवी कपूर को कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा की अनदेखी तस्वीर बॉलीवुड समाचार

    बवाल फिल्म

    वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'बवाल' की रिलीज डेट टली, निर्देशक ने बताई यह वजह वरुण धवन
    वरुण धवन की 'बवाल' में जबरदस्त ऐक्शन, एक दिन की शूटिंग का खर्च 2.5 करोड़ रुपये पोलैंड
    वरुण धवन फिल्म 'बवाल' में निभाएंगे इतिहास शिक्षक की भूमिका, कुछ ऐसी होगी कहानी  वरुण धवन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023