NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'बवाल' की रिलीज डेट टली, निर्देशक ने बताई यह वजह
    मनोरंजन

    वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'बवाल' की रिलीज डेट टली, निर्देशक ने बताई यह वजह

    वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'बवाल' की रिलीज डेट टली, निर्देशक ने बताई यह वजह
    लेखन गौसिया
    Jan 31, 2023, 03:56 pm 1 मिनट में पढ़ें
    वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'बवाल' की रिलीज डेट टली, निर्देशक ने बताई यह वजह
    वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म बवाल की रिलीज डेट टली

    वरुण धवन और जाह्नवी कपूर अपनी आगामी फिल्म 'बवाल' को लेकर चर्चा में हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित यह फिल्म 7 अप्रैल, 2023 को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, अब प्रशंसकों को इस फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा क्योंकि कुछ तकनीकी मुद्दों के कारण इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। बता दें कि यह वरुण के करियर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी।

    फिल्म के निर्देशक ने क्या कहा?

    रिपोर्टेस के मुताबिक, निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा, "फिल्म की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए हम किसी भी तरह से फिल्म के इफेक्ट्स से समझौता नहीं कर सकते हैं। इसी वजह से हमने फिल्म की रिलीज डेट को स्थगित करने का फैसला लिया है।" बवाल फिल्म की ऑनस्क्रीन प्रस्तुति को लेकर निर्माता काफी ज्यादा उत्साहित हैं, इसलिए वह पोलैंड में एक विशेष तकनीक का इस्तेमाल करके इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

    छोटे शहर के लड़के की कहानी है 'बवाल'

    'बवाल' एक छोटे शहर के एक लड़के की कहानी है और वह शहर की सबसे खूबसूरत मानी जाने वाली लड़की से शादी करना चाहता है। 'बवाल' की शूटिंग के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें एक खास ऐक्शन सीन की शूटिंग में करीब ढाई करोड़ रुपये प्रतिदिन खर्च हुए। वहीं 10 दिन में यूरोप में शूट किए गए एक दृश्य पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

    फिल्म में होंगे कई बेहतरीन दृश्य, महंगी जगहों पर हो रही शूटिंग

    इस फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा पेरिस, पोलैंड, बर्लिन और एम्सटर्डम की महंगी जगहों पर की गई है। फिल्म के लिए स्टंटबाज और एक्शन डायरेक्टर जर्मनी से बुलाए गए हैं। इसके क्रू में 700 से ज्यादा लोग शामिल हैं। इस फिल्म के निर्माता दर्शकों के लिए इसे एक बेहतरीन अनुभव बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं, इसलिए इस फिल्म की शूटिंग में खूब पैसा बहा रहे हैं।

    इन फिल्मों में नजर आएंगे वरुण

    आने वाले दिनों में वरुण अपने करियर की पहली बायोपिक 'इक्कीस' में नजर आएंगे, जो युद्ध नायक अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। उनका नाम फिल्म 'सनकी' से भी जुड़ा है, जिसमें वह अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आएंगे। इसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। इसके अलावा वरुण दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम करना चाहते हैं। यदि उन्हें अच्छा ऑफर मिलेगा तो वह साउथ फिल्मों में भी नजर आ सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    पोलैंड
    जर्मनी
    वरुण धवन
    जाह्नवी कपूर

    ताज़ा खबरें

    रात के समय चमकते हैं दुनिया के ये 5 समुद्र तट, नजारा कर देगा मंत्रमुग्ध पर्यटन
    भारत में ADAS तकनीक के साथ खरीदी जा सकती हैं ये 6 बेहतरीन गाड़ियां  महिंद्रा XUV700
    शाकिब अल हसन टी-20 क्रिकेट में 450 विकेट पूरे करने के हैं करीब, जानिए उनके आंकड़े  शाकिब अल हसन
    IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड  इंडियन प्रीमियर लीग

    पोलैंड

    पोलैंड: सिगरेट पीने को लेकर हुए झगड़े में भारतीय युवक की चाकू मारकर हत्या, 4 घायल केरल
    दुनियाभर में मशहूर हैं ये पारंपरिक क्रिसमस व्यंजन, मौका मिलने पर जरूर करें ट्राई क्रिसमस
    कतर: रेनबो टी-शर्ट पहने पत्रकार को नहीं मिली मैदान में एंट्री, जानिये क्या है विवाद कतर
    पोलैंड में रूसी मिसाइल गिरने के बाद तनाव की आशंका, वैश्विक नेताओं ने की आपात बैठक जो बाइडन

    जर्मनी

    BMW R18 को मॉडिफिकेशन के बाद मिला आकर्षक लुक, जानें इसके फीचर्स BMW मोटरराड
    #NewsBytesExplainer: जर्मनी के कब्जे में क्यों है भारतीय दंपति की बच्ची? जानें पूरा मामला अहमदाबाद
    जर्मनी: हैम्बर्ग स्थित एक चर्च में गोलीबारी से 7 लोगों की मौत, कई घायल  गोलीबारी की घटना
    G-20: प्रोटोकॉल संबंधी विवाद पर जर्मनी के राजदूत ने कहा- भारत का कोई संबंध नहीं G-20 शिखर सम्मेलन

    वरुण धवन

    वरुण धवन और अनन्या पांडे नई सीरीज 'कॉल मी बे' में आएंगे नजर, शूटिंग शुरू  अनन्या पांडे
    फिल्म 'बवाल' की नई रिलीज डेट जारी, पहली बार साथ आए वरुण धवन और जान्हवी कपूर  जाह्नवी कपूर
    'स्त्री 2' के साथ होगी हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की वापसी, 'भेड़िया' बन वरुण धवन निभाएंगे अहम किरदार  बॉलीवुड समाचार
    वरुण धवन ने दी जाह्नवी कपूर को अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई, देखिए वीडियो जाह्नवी कपूर

    जाह्नवी कपूर

    जूनियर एनटीआर की 'NTR 30' से जुड़े 'जस्टिस लीग' में VFX देने वाले सुपरवाइजर ब्रैड मिनिच  जूनियर एनटीआर
    जाह्नवी कपूर ने शुरू की जूनियर एनटीआर की 'NTR 30' की शूटिंग, साझा की तस्वीरें  जूनियर एनटीआर
    'फाइटर' में दीपिका पादुकोण बनेंगी वायुसेना अधिकारी, इस भूमिका में ये सितारे भी दिखा चुके दमखम  दीपिका पादुकोण
    जूनियर एनटीआर ने किया जाह्नवी कपूर का फिल्म 'NTR 30' में स्वागत, कही ये बात जूनियर एनटीआर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023