NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बवाल' के बाद फिर जमेगी वरुण धवन- जाह्नवी कपूर की जोड़ी, 'दुल्हनिया 3' में हुईं शामिल
    अगली खबर
    'बवाल' के बाद फिर जमेगी वरुण धवन- जाह्नवी कपूर की जोड़ी, 'दुल्हनिया 3' में हुईं शामिल
    'दुल्हनिया 3' में नजर आएंगे वरुण धवन और जाह्नवी कपूर

    'बवाल' के बाद फिर जमेगी वरुण धवन- जाह्नवी कपूर की जोड़ी, 'दुल्हनिया 3' में हुईं शामिल

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 04, 2024
    01:12 pm

    क्या है खबर?

    'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के बाद अब प्रशंसकों को इस फ्रैंचाइज की अगली फिल्म 'दुल्हनिया 3' का इंतजार है। काफी समय से यह फिल्म चर्चा में है।

    नई जानकारी के अनुसार, इस फिल्म में वरुण धवन के साथ जाह्नवी कपूर रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हो जाएगी।

    इससे पहले वरुण और जाह्नवी पिछले साल अमेजन प्राइम वीडियो की फिल्म 'बवाल' में नजर आए थे।

    खबर

    जाह्नवी ने ली आलिया की जगह

    पीपिंगमून की खबर के अनुसार, वरुण और आलिया भट्ट की इस चर्चित फ्रैंचाइज की अगली किस्त में आलिया की जगह जाह्नवी लेंगी।

    आलिया के फिल्म से बाहर होने की वजह साफ नहीं है। अनुमान है कि 2024 में अपनी अन्य फिल्मों में व्यस्त होने के कारण उन्होंने इस फिल्म के लिए मना किया है।

    हालांकि, यह जाह्नवी के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। निर्माता करण जौहर इस साल जाह्नवी और वरुण के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।

    फिल्म 

    शशांक खेतान आगे बढ़ाएंगे फ्रैंचाइजी

    इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान करेंगे। शशांक ने ही पिछली दोनों फिल्मों का निर्देशन किया है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, नई फिल्म के किरदार और उसकी कहानी बिल्कुल नई होगी। इसका पिछले भागों से कोई संबंध नहीं होगा। 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' की कहानियां भी एक-दूसरे से अलग थीं।

    फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है और अगले कुछ महीनों में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।

    पिछली फिल्में 

    पिछली फिल्मों से लोकप्रिय हुई थी 'वालिया' की जोड़ी

    'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' 2014 और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 2017 में रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों में वरुण और आलिया के रोमांस को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद प्रशंसकों ने इस जोड़ी का नाम 'वालिया' रख दिया था।

    ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। इस सीरीज की पहली फिल्म ने करीब 120 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं इसकी दूसरी किस्त ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था।

    बवाल

    'बवाल' में पहली बार दिखा था वरुण-जाह्नवी का रोमांस

    'दुल्हनिया 3' में वरुण और जाह्नवी की जोड़ी दूसरी बार नजर आएगी। पिछली बार वे नितेश तिवारी की फिल्म 'बवाल' में नजर आए थे।

    यह फिल्म जुलाई में अमेजन प्राइम पर आई थी। फिल्म में छोटे शहर के एक लड़के की कहानी दिखाई गई थी, जो अपनी अच्छी छवि के लिए शहर की एक खूबसूरत लड़की से शादी कर लेता है, लेकिन उससे प्यार नहीं करता।

    फिल्म में वरुण और जाह्नवी की केमिस्ट्री को पसंद किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वरुण धवन
    जाह्नवी कपूर
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    वरुण धवन

    वरुण धवन की 'बवाल' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म  जाह्नवी कपूर
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से जुड़े वरुण धवन, इन अभिनेत्रियों का भी होगा कैमियो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    वरुण धवन की फिल्म 'बवाल' का पहला गाना 'तुम्हें कितना प्यार करते' जारी  बवाल फिल्म
    वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'बवाल' का ट्रेलर जारी, यूरोप में रोमांस करते दिखे सितारे बवाल फिल्म

    जाह्नवी कपूर

    जाह्नवी कपूर ने किया अपनी नई फिल्म 'उलझ' का ऐलान, जल्द शुरू होगी शूटिंग गुलशन देवैया
    जान्हवी कपूर ने ठुकराई एटली की फिल्म, वरुण धवन के लिए अब नई हीरोइन की तलाश बॉलीवुड समाचार
    'NTR 30' से जारी हुआ जूनियर एनटीआर का लुक, 'देवरा' है फिल्म का नाम जूनियर एनटीआर
    जल्द शुरू होगी जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' की शूटिंग, लंदन के लिए होंगी रवाना  बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत ने बताई 2023 की सीख, बोलीं- जिंदगी बस गुजरता हुआ एक दौर है कंगना रनौत
    #NewsBytesExplainer: फिल्मों की शूटिंग में अहम भूमिका निभाता है लाइटिंग विभाग, जानिए कैसे करता है काम #NewsBytesExplainer
    शाहरुख खान को देख कुछ ऐसा था तापसी पन्नू का हाल, बोलीं- सन्न रह गई थी तापसी पन्नू
    राजकुमार हिरानी ने लगा दी मोहर, 'मुन्नाभाई 3' की स्क्रिप्ट पर कर रहे काम राजकुमार हिरानी

    आगामी फिल्में

    मेघना गुलजार अब सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ खेलेंगी पारी, लाएंगी दिल दहला देने वाली सच्ची कहानी सिद्धार्थ मल्होत्रा
    'वेलकम 3' आई पटरी पर, अनीस बाज्मी को बकाया रकम चुकाने को तैयार निर्माता फिरोज नाडियाडवाला  वेलकम 3
    सारा अली खान के साथ 'भूल भुलैया 3' से पर्दे पर वापसी करेंगे कार्तिक आर्यन कार्तिक आर्यन
    'खो गए हम कहां' का ट्रेलर रिलीज, अनन्या, आदर्श और सिद्धांत की तिकड़ी ने जमाया रंग अनन्या पांडे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025