LOADING...
एसएस राजामौली की 'वाराणसी' होगी भारत की सबसे महंगी फिल्म? चाैंका देगा बजट
'वाराणसी' के बजट पर हुआ खुलासा

एसएस राजामौली की 'वाराणसी' होगी भारत की सबसे महंगी फिल्म? चाैंका देगा बजट

Feb 12, 2026
10:11 am

क्या है खबर?

'बाहुबली फ्रैंचाइजी' और 'RRR' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद एसएस राजामौली अगली फिल्म 'वाराणसी' काे लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का हिस्सा प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं। हाल ही में, निर्माताओं की ओर से फिल्म की रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान किया गया था जो 7 अप्रैल, 2027 है। अब फिल्म के बजट से जुड़ा अपडेट आया है जिसके बाद से इसे भारत की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है।

बजट

कराेड़ों में बताया जा रहा 'वाराणसी' का बजट

टाइम्स नाउ के मुताबिक, इस फिल्म के लिए निर्माताओं द्वारा जुटाई गई राशि के बारे में लंबे समय से अटकलें थीं, जिसपर ताजा जानकारी मिली है। बताया जाता है कि इस तेलुगु फिल्म को करीब 1,361 करोड़ रुपये के खर्च से बनाया जा रहा है। इस भारी-भरकम बजट के साथ 'वाराणसी' अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म प्रियंका की वापसी का प्रतीक भी है, जो 6 साल बाद भारतीय सिनेमाघरों में वापसी कर रही हैं।

शूटिंग

7 से ज्यादा देशों में हुई फिल्म की शूटिंग

राजामौली ने 'वाराणसी' का बजट बढ़ाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है, क्योंकि उनकी पिछली फिल्म 'RRR' का बजट व्यापक विजुअल इफेक्ट्स और एक्शन दृश्यों के कारण बढ़कर लगभग 651.6 करोड़ रुपये हो गया था। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य किरदार में थे। 'वाराणसी' की भव्यता को बढ़ाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। भारत से लेकर केन्या के जंगलों तक, इस फिल्म की शूटिंग 7 से ज्यादा देशों में की गई है।

Advertisement