'निक केव' के संगीतकार अब भारतीय सिनेमा में, जानिए किस फिल्म में बिखेरेंगे जलवा
ऑस्ट्रेलियाई निर्माता विक्टर वैन वोग्ट, जिन्होंने निक केव एंड द बैड सीड्स जैसे जाने-माने रॉक कलाकारों के साथ संगीत का अपना सफर शुरू किया था, मलयालम फिल्म 'थर्कम' के साथ पहली बार भारतीय सिनेमा में कदम रख रहे हैं।
भारत की अपनी पहली यात्रा के दौरान, वे कोडुंगल्लूर भरणी उत्सव के संगीत से रूबरू होंगे।
इस फिल्म 'थर्कम' का निर्देशन सजिन बाबू ने किया है और इसमें तमिल रैपर अरिवु व मलयालम गायक रेस्मी सतीश ने अपनी आवाज दी है।
वैन भारत में आर्टिस्ट रेजीडेंसी शुरू करने पर कर रहे हैं विचार
वैन भारत में आर्टिस्ट रेजीडेंसी शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, जिसका मकसद दुनियाभर के कलाकारों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।
अरुणाचल प्रदेश में हाल ही में हुए जीरो फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक के 13वें संस्करण में, उन्होंने भारत के पुराने और नए रंगों को करीब से देखा।
इसे देखने के बाद उन्होंने कहा, "बदलाव तो तय है, लेकिन कभी-कभी मुझे इंसानी स्पर्श की कमी महसूस होती है।" उन्होंने यह भी बताया, "आजकल सब कुछ प्रोग्राम्ड है और हमारे पास हर तरह के वाद्ययंत्र उपलब्ध हैं।"
वैन की योजना भारत की और भी यात्राएं करने की है। उन्होंने विश्वास के साथ कहा, "मुझे पूरा यकीन है कि मुझे भारत कई बार आना पड़ेगा।"