LOADING...
'कॉकटेल 2' से रिलीज हुआ नया गाना, शाहिद-कृति और रश्मिका ने मचाया धमाल

'कॉकटेल 2' से रिलीज हुआ नया गाना, शाहिद-कृति और रश्मिका ने मचाया धमाल

Jun 09, 2026
05:06 pm

क्या है खबर?

शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' रिलीज से ज्यादा दिन दूर नहीं है। इसके ट्रेलर और गानों ने पहले ही लोगों को फिल्म के प्रति उत्साहित कर दिया है। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए निर्माताओं ने एक और पार्टी वाला गाना 'वल्लाह' जारी कर दिया है। जोश, उत्साह और धमाकेदार संगीत से भरपूर इस गाने में शाहिद, कृति और रश्मिका की शानदार केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है।

गाना

पार्टी वाली वाइब देता है 'कॉकटेल 2' का नया गाना

'वल्लाह' को बयान्नी और हार्डी संधू ने मिलकर आवाज दी है, जबकि बोल अमिताभ भट्‌टाचार्या ने लिखे हैं। इसमें पंजाबी बोल भी शामिल हैं, जिन्हें रोनी अजनाली और गिल माछराई ने लिखे हैं और संगीत प्रीतम ने दिया है। कुल मिलाकर यह गाना पार्टी वाली वाइब देता है, जिसे लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित और होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो

Advertisement