फिल्म 'वध 2' की OTT रिलीज से उठा पर्दा, जानिए कब और कहां होगा प्रीमियर
क्या है खबर?
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'वध 2' फरवरी, 2026 में रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में ठीक-ठाक प्रदर्शन करने के बाद, आखिरकार यह डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार हाे गई है। जिन लोगों ने अब तक इसका लुत्फ नहीं उठाया है, उनके पास घर बैठकर फिल्म देखने का शानदार मौका आ रहा है। बता दें, साल 2022 में इसकी पहली किस्त 'वध' आई थी जिसकी कहानी को बेहद पसंद किया गया था।
रिलीज
'वध 2' की OTT रिलीज तारीख
OTT प्ले की रिपोर्ट के मुताबिक, 'वध 2' के डिजिटल अधिकार नेटफ्लिक्स द्वारा खरीदे गए हैं। फिल्म का प्रीमियर 3 अप्रैल, 2026 को इस प्लेटफॉर्म पर कर दिया जाएगा जिसे सब्सकाइबर यूजर्स फ्री में देख सकेंगे। जाहिर है कि बॉलीवुड फिल्मों के लिए आमतौर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद 8 हफ्ते का समय दिया जाता है, और OTT प्लेटफॉर्म पर 'वध 2' को रिलीज करने का यह कदम इसी नियम का अनुसरण करता है।
कहानी
'वध 2' की कहानी
जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखित और निर्देशित 'वध 2' भले ही मध्य प्रदेश की एक जेल पर आधारित हो, लेकिन यह एक स्वतंत्र कहानी है जिसे पिछली किस्त का सीक्वल नहीं कहा जा सकता। फिल्म में संजय ने रिटायर पुलिस गार्ड 'शंभूनाथ मिश्रा' का किरदार निभाया है, जबकि नीना कैदी 'मंजू सिंह' के किरदार में हैं जो दोहरे हत्याकांड के आरोप में 28 साल से जेल में बंद है। इसकी कहानी खतरनाक साजिशों और कानूनी पेचीदगियों के इर्द-गिर्द घूमती है।