दलेर मेहंदी का शो बीच में रोका, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर सिखाया नवरात्रि की मर्यादा का पाठ
मनोरंजन
कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी मंच पर अपना कार्यक्रम दे रहे थे, तभी उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अचानक वहां पहुंचे और उनका गाना बीच में ही रुकवा दिया।
उनियाल ने नवरात्रि के दौरान गायक के बर्ताव पर सवाल उठाए और उन्हें सबके सामने घेरा। यह पूरा वाकया एक वीडियो में कैद हो गया है, जिसमें मंत्री भीड़ के सामने दलेर के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए साफ दिख रहे हैं।
उनियाल की नवरात्रि में सम्मान की अपील
उनियाल ने कहा कि नवरात्रि एक खास धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहार है। ऐसे में कलाकारों को भी इसकी मर्यादा और संवेदनशीलता का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
मंत्री के इस तरह मंच पर पहुंचने से कार्यक्रम बीच में ही रुक गया और वहां मौजूूद दर्शकों के बीच काफी अफरा-तफरी मच गई।