दलेर मेंहदी का अपमान करने वाले मंत्री सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, खत्म हुआ विवाद?
क्या है खबर?
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आखिरकार दलेर मेंहदी से माफी मांग ली है। बताया जा रहा है कि मंत्री ने फोन के जरिए गायक से माफी मांगी। उनकी ओर से हुई इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि विवाद अब खत्म हो जाएगा। उधर, दलेर के भाई मीका सिंह की टीम ने मंत्री के इस कदम का स्वागत किया है और आपसी सम्मान की अपील की है।
बयान
मंत्री ने फोन पर बात की और दलेर से माफी मांगी
IANS के मुताबिक, मीका की टीम ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है।
उन्होंने बयान में कहा, "हम इस बात की तारीफ करते हैं कि सुबोध उनियाल जी ने दलेर मेहंदी पाजी से इस बुरी घटना के बारे में फोन पर हुई बातचीत में माफी मांगी है। कलाकारों और उनकी इज्जत का सम्मान करना बहुत ज़रूरी है। दलेर पाजी एक सीनियर कलाकार हैं जिन्होंने संगीत जगत में बहुत योगदान दिया है, और हर कलाकार सम्मान का हकदार है।"
न्यौता
दोनों भाइयों को उत्तराखंड आने का मिला न्यौता
इससे पहले, IANS से बातचीत में मीका ने कहा था कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे और दलेर से बात की है और दोनों को राज्य में आने का न्यौता दिया है।
बता दें, विवाद की शुरुआत सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में दलेर की प्रस्तुति के दौरान शुरू हुआ था।
कार्यक्रम के बीच मंत्री ने मंच पर पहुंचकर दलेर पर लिप-सिंक करने का आरोप लगाया था। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था।