30 साल बाद फिर लौटे उर्वशी-जगदीश, 'रूम नंबर 9' में दिखेगा जादू
मलयालम सिनेमा के दिग्गज कलाकार उर्वशी और जगदीश 3 दशक बाद एक बार फिर 'रूम नंबर 9' फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में साथ नजर आने वाले हैं।
90 के दशक में उन्होंने स्त्रीधनम् (1993), सिंहवलन मेनन (1995) और भार्या (1994) जैसी कई यादगार फिल्मों में एक साथ काम किया था।
इस नई फिल्म को पहली बार निर्देशन कर रहे जे मोहन ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसका निर्माण विलस कुमार कर रहे हैं।
टीम की जानकारी आई सामने
हाल ही में फिल्म का पहला लुक जारी हुआ है, जिसमें ये दोनों कलाकार एक सीढ़ी पर खड़े दिख रहे हैं। यह पहला लुक इशारा करता है कि इस बार फिल्म में ड्रामा या शायद थ्रिलर का गहरा पुट होगा।
इस फिल्म के लिए एक दमदार तकनीकी टीम भी जुटी है, जिसमें फैसल अली सिनेमैटोग्राफी कर रहे हैं, रंजन अब्राहम एडिटिंग संभाल रहे हैं और कैलास मेनन व शंकर शर्मा ने संगीत तैयार किया है।
दोनों ही कलाकार आज भी कई प्रोजेक्ट्स में सक्रिय हैं, इसलिए उनकी यह वापसी दर्शकों को पुरानी यादों के साथ-साथ कुछ नया भी परोसने का वादा कर रही है।