Page Loader
उर्फी जावेद को रेप और जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
उर्फी जावेद को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

उर्फी जावेद को रेप और जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

Dec 22, 2022
01:12 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री उर्फी जावेद को मुंबई के एक व्यक्ति ने रेप करने और जान से मारने की धमकी दी थी। व्हाट्सऐप कॉल के जरिए उन्हें धमकाया गया था। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, गोरेगांव पुलिस ने नवीन गिरी नामक व्यक्ति को शिकंजे में ले लिया है। भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 (A), 354 (D), 509, 506 के साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामले में FIR दर्ज की गई थी।

गिरफ्तारी

मुंबई पुलिस ने आरोपी को पटना से दबोचा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई पुलिस ने आरोपी नवीन को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया। नवीन की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस की तीन सदस्यीय टीम पटना पहुंची थी। स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को पटना जंक्शन स्थित एक होटल से दबोच लिया गया। नवीन पर रेप और जान से मारने की धमकी देने के अलावा गाली-गलौज का आरोप भी है। उर्फी ने धमकी की कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ANI का ट्विटर पोस्ट