NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'शाकुंतलम' से 'मिसेज अंडरकवर' तक, इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों में रिलीज हो रहीं ये फिल्में
    अगली खबर
    'शाकुंतलम' से 'मिसेज अंडरकवर' तक, इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों में रिलीज हो रहीं ये फिल्में
    इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों में आ रहीं ये फिल्में और सीरीज

    'शाकुंतलम' से 'मिसेज अंडरकवर' तक, इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों में रिलीज हो रहीं ये फिल्में

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 13, 2023
    10:30 pm

    क्या है खबर?

    सिनेमाघरों और OTT प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है कि इस हफ्ते कौन सी फिल्में या सीरीज रिलीज होने वाली हैं।

    फिल्मों के शौकीनों के लिए अप्रैल का दूसरा हफ्ता भी खास होने वाला है।

    दरअसल, कई शानदार फिल्में दस्तक देने के लिए तैयार हैं।

    चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन-सी फिल्में कब और कहां रिलीज हो रही हैं।

    #1

    'शाकुंतलम'

    फिल्म 'शाकुंतलम' का इंतजार न सिर्फ साउथ, बल्कि हिंदी भाषाी दर्शकों को भी है क्योंकि यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जो एक साथ कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है।

    मूल रूप से तेलुगु में बनी यह फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    इसमें सामंथा रुथ प्रभु ने शकुंतला का किरदार निभाया है, वहीं अभिनेता देव मोहन, राजा दुष्यंत की भूमिका में हैं। 'शाकुंतलम' महाकवि कालिदास के संस्कृत नाटक 'अभिज्ञानशाकुन्तलम' पर आधारित है।

    #2

    'मिसेज अंडरकवर'

    राधिका आप्टे के प्रशंसक कई दिनों से उनकी फिल्म 'मिसेज अंडरकवर' की राह देख रहे हैं। इसकी घोषणा पिछले महीने महिला दिवस के अवसर पर हुई थी। फिल्म में राधिका एक गृहिणी और अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाने वाली हैं।

    अनुश्री मेहता ने इस फिल्म का निर्देशन अनुश्री दत्ता ने किया है। यह फिल्म ZEE5 पर 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

    इस स्पाई कॉमेडी फिल्म में राजेश शर्मा और सुमित व्यास ने भी अहम किरदार निभाए हैं।

    #3

    'जेलर'

    इस फिल्म में रजनीकांत ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म के जरिए कन्नड़ अभिनेता शिव राजकुमार तमिल सिनेमा में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं।

    मूल रूप से तमिल में बनी यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी। इसमें रजनीकांत को एक्शन और कॉमेडी करते हुए देखना रोमांचक होने वाला है।

    यह फिल्म 14 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों का रुख करेगी।

    #4

    पिंकी ब्यूटी पार्लर'

    फिल्म 'पिंकी ब्यूटी पार्लर' भी 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी समाज में किए जाने वाले रंगभेद पर आधारित है।

    यह दो बहने पिंकी और बुलबुल की कहानी है, जो बनारस में एक ब्यूटी पार्लर चलाती हैं, वहीं फिल्म में असली रोमांच तब शुरू होता है, जब इसमें एक मर्डर हो जाता है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करती है, जिसके बाद पार्लर से जुड़े कई राज सामने आते हैं।

    #5

    'सर मैडम सरपंच'

    फिल्म 'सर मैडम सरपंच' 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में आ रही है। इसके ट्रेलर में राष्ट्रीय पुरस्कर विजेता अभिनेत्री सीमा बिस्वास और एरियाना सजनानी की अद्भुत अदाकारी का दम देखने को मिला था।

    फिल्म को बनाया भी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रवीण मोरछले ने है।

    यह एक भारतीय लड़की की वास्तविक कहानी से प्रेरित है, जो विदेश में पढ़ती है, लेकिन बाद में किसी कारण अपने पैतृक गांव वापस आ जाती है और फिर उसी गांव की सरपंच बन जाती है।

    #6

    'शहजादा'

    'शहजादा' यूं तो कार्तिक आर्यन की फिल्म है, लेकिन इसे सबसे अंत में इसलिए रखा है क्योंकि फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पाई। इसका बाॅक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ।

    65 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म पूरे 50 करोड़ रुपये भी नहीं जुटा पाई। फिल्म में कृति सैनन और कार्तिक की जोड़ी ने भी कुछ खास कमाल नहीं किया।

    अब अगर आप उनके प्रशंसक हैं तो आप इसे 14 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    जानकारी

    'कब्जा'

    अमेजन प्राइम वीडियो पर 14 अप्रैल को फिल्म 'कब्जा' आ रही है। यह 17 मार्च को सिनेमाघर में आई थी। इसमें किच्चा सुदीप और उपेंद्र ने अहम भूमिका निभाई है। इसे आप कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम सहित 5 भाषाओं में देख सकते हैं।

    #7

    'जुबली' (वेब सीरीज)

    अमेजन प्राइम वीडियो पर 14 अप्रैल को 'जुबली' के 6 से 10 तक एपिसोड स्ट्रीम होंगे। आजादी के आसपास के दौर में स्थापित सीरीज में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की हलचल दिखाई गई है, जब स्टूडियो कल्चर का बोलबाला था।

    सीरीज को समीक्षकों ने भी काफी पसंद किया है। विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी इस सीरीज में प्रोसेनजित चटर्जी, अपारशक्ति खुराना, सिद्धांत गुप्ता, अदिति राव हैदरी, वामिका गब्बी और राम कपूर ने अहम भूमिका निभाई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    OTT प्लेटफॉर्म
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में
    वेब सीरीज

    ताज़ा खबरें

    कई राज्यों में बारिश-अंधड़ से बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली में सड़कें बनी नदियां  मानसून
    4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान, 19 जून को होगा मतदान गुजरात
    क्या होते हैं ब्लैक, वॉर्म और व्हाइट होल, ये कैसे हैं एक दूसरे से अलग? ब्लैक होल
    PBKS बनाम DC: समीर रिजवी ने जड़ा IPL में पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    OTT प्लेटफॉर्म

    ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री 'द एलेफैंट विस्परर्स' इस OTT प्लेटफॉर्म पर है उपल्बध ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: सर्वाधिक खिताब जीतने वाली 'एवरीथिंग एवरिवेयर ऑल एट वन्स' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें ऑस्कर पुरस्कार
    पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'गंधाडा गुड़ी' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, जानिए कब देखें  पुनीत राजकुमार
    शाहरुख खान की 'पठान' इस दिन OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, जानिए कहां देखें  शाहरुख खान

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस  सलमान खान
    आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामला: अभिनेत्री के परिजनों ने उठाई CBI जांच की मांग भोजपुरी सिनेमा
    मीका सिंह पहुंचे कोर्ट, लगाई FIR रद्द करने की गुहार; जानिए 17 साल पुराना मामला मीका सिंह
    सिद्धार्थ मल्होत्रा को मिला 'राउडी राठौर 2' का ऑफर, क्या अक्षय कुमार की हो गई छुट्टी? अक्षय कुमार

    आगामी फिल्में

    फिल्म 'पिंकी ब्यूटी पार्लर' का ट्रेलर जारी, 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में देगी दस्तक  बॉलीवुड समाचार
    डायना पेंटी की अमिताभ अभिनीत फिल्म 'सेक्शन 84' में एंट्री, अभिनेत्री बोलीं- सपना सच हो गया डायना पेंटी
    आदित्य-मृणाल की 'गुमराह' को मिला 'U/A' सर्टिफिकेट, इस दिन दर्शकों के बीच आएगी फिल्म आदित्य रॉय कपूर
    जीत की फिल्म 'चेंगिज' का हिंदी ट्रेलर आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज  बंगाली सिनेमा

    वेब सीरीज

    'रॉकेट बॉयज 2' का ऐलान, जानिए कब रिलीज होगा वेब सीरीज का दूसरा सीजन  OTT प्लेटफॉर्म
    अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की 'द नाइट मैनेजर' ने रिलीज से पहले रचा इतिहास अनिल कपूर
    सैफ अली खान लेकर आ रहे लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय सीरीज 'द ब्रिज' का हिंदी वर्जन  सैफ अली खान
    'ताज: रॉयल ब्लड': धर्मेंद्र ने शेख सलीम चिश्ती के किरदार में साझा की तस्वीर, पहचानना मुश्किल धर्मेंद्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025