NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सामंथा की फिल्म 'शाकुंतलम' का ट्रेलर जारी, सामने आई दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कथा
    मनोरंजन

    सामंथा की फिल्म 'शाकुंतलम' का ट्रेलर जारी, सामने आई दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कथा

    सामंथा की फिल्म 'शाकुंतलम' का ट्रेलर जारी, सामने आई दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कथा
    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 09, 2023, 04:19 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सामंथा की फिल्म 'शाकुंतलम' का ट्रेलर जारी, सामने आई दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कथा
    सामंथा की फिल्म 'शाकुंतलम' का ट्रेलर जारी

    सामंथा रुथ प्रभु की तेलुगु फिल्म 'शाकुंतलम' का उनके प्रशंसक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म है। लिहाजा हिंदी भाषी दर्शक भी इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। अब इस फिल्म का ट्रेलर तेलुगु समेत सभी भाषाओं में रिलीज कर दिया गया है, जो उनके प्रशंसकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। सामंथा ने खुद ट्रेलर रिलीज होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। आइए देखते हैं कैसा है 'शाकुंतलम' का ट्रेलर।

    पर्दे पर दिखी शकुंतला-दुष्यंत की प्रेम कहानी

    पर्दे पर दिखी शकुंतला-दुष्यंत की प्रेम कहानी

    ट्रेलर की शुरुआत शकुंतला के जन्म से होती है, जिसका किरदार सामंथा ने निभाया है। पैदा होते ही उसके माता-पिता उसे त्याग देते हैं। इसके बाद कण्व ऋषि उसे पालते-पोसते हैं। राजा दुष्यंत (देव मोहन) जंगल में शिकार के लिए निकलते हैं। वहां उनकी नजर शकुंतला पर पड़ती हैं और उनका सौंदर्य देखकर राजा मोहित हो जाते हैं। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ता है। फिल्म के बाकी हिस्से में शकुंतला की उसके प्यार के लिए लड़ाई दिखाई गई है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    फिल्म में पौराणिक इतिहास की सच्चाई दिखाई गई है, वहीं ट्रेलर के अंत में अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा की झलक ने भी इसे लेकर उत्सुकता जगाई है। सामंथा की परफॉर्मेंस का कोई जवाब नहीं है। उनका लुक और हाव-भाव देखते ही बनते हैं।

    इस साल 17 फरवरी को आएगी फिल्म

    सामंथा ने कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर देव मोहन के साथ अपनी इस फिल्म का नया पोस्टर साझा कर इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया था। उन्होंने लिखा था, 'अपने असपास के सिनेमाघरों में 17 फरवरी, 2023 को इस अनोखी प्रेम कहानी के साक्षी बनें। 'शाकुंतलम' 3डी में भी रिलीज होगी।' हालांकि, पहले यह फिल्म 4 नवंबर, 2022 को दर्शकों के बीच आने वाली थी, लेकिन इसके आने में देरी हुई, ताकि दर्शक 3D में इसका लुत्फ उठा सकें।

    कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

    'शाकुंतलम' महाकवि कालिदास के संस्कृत नाटक 'अभिज्ञानशाकुन्तलम' पर आधारित है। यह तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज होगी। गुनाशेखर इस फिल्म के निर्देशक हैं। फिल्म में सचिन खेडेकर, कबीर बेदी, डॉ एम मोहन बाबू, प्रकाश राज, मधुबाला, गौतमी, अदिति बालन, अनन्या नगल्ला और जीशु सेनगुप्ता भी दिखाई देंगे। अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा इसके जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रख रही हैं। वह इसमें शकुंतला के तेजस्वी बेटे भरत की भूमिका में हैं।

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगी सामंथा

    सामंथा जल्द ही तेलुगु फिल्म 'कुशी' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। इस तेलुगु रोमांटिक फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा नजर आएंगे। फिल्म अगले साल रिलीज होगी। शिव निर्वाण इस फिल्म के निर्देशक हैं। इसके अलावा एक हिंदी फिल्म 'आराध्या' उनके खाते से जुड़ी है। सामंथा अंतरराष्ट्रीय सीरीज 'सिटाडेल' के हिंदी वर्जन में वरुण धवन के साथ काम करने को लेकर भी चर्चा में हैं। उनकी टीम इस खबर पर अपनी मोहर लगा चुकी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    फिल्म का ट्रेलर
    आगामी फिल्में
    सामंथा रुथ प्रभु

    ताज़ा खबरें

    व्हाट्सऐप पर और आसानी से बता सकेंगे अपनी फीलिंग, कंपनी नए फीचर पर रही काम व्हाट्सऐप
    फ्री फायर मैक्स: 24 मार्च के लिए कोड जारी, ऐसे करें रिडीम फ्री फायर मैक्स
    मशहूर निर्देशक प्रदीप सरकार का 67 साल की उम्र में निधन, हंसल मेहता ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी के वो गाने, जो लोगों के दिलों में उतर गए  इमरान हाशमी

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    सामंथा और विजय देवरकोंडा की 'कुशी' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, नया पोस्टर जारी  सामंथा रुथ प्रभु
    जाह्नवी कपूर ने शुरू की जूनियर एनटीआर की 'NTR 30' की शूटिंग, साझा की तस्वीरें  जाह्नवी कपूर
    साउथ सुपरस्टार सूर्या ने मुंबई में आलीशान घर खरीदा, जानिए कीमत  सूर्या
    कन्नड़ स्टार ध्रुव सरजा की पैन इंडिया फिल्म 'KD- द डेविल' में शिल्पा शेट्टी की एंट्री शिल्पा शेट्टी

    फिल्म का ट्रेलर

    फिल्म 'गुमराह' का ट्रेलर रिलीज, आदित्य रॉय कपूर के हमशक्ल ने दिया पुलिस को चकमा आदित्य रॉय कपूर
    एआर मुरुगादॉस की '16 अगस्त, 1947' का ट्रेलर जारी, हिंदी समेत इन भाषाओं में होगी रिलीज  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    रोहित शेट्टी ने किया अपनी पहली मराठी फिल्म 'स्कूल कॉलेज एनी लाइफ' का ऐलान, ट्रेलर रिलीज रोहित शेट्टी
    नानी और कीर्ति सुरेश की 'दसरा' का हिंदी ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज  दक्षिण भारतीय सिनेमा

    आगामी फिल्में

    जानिए 'मुगल-ए-आजम' के निर्देशक के आसिफ की कहानी, जिन पर फिल्म बना रहे तिग्मांशु धूलिया बॉलीवुड समाचार
    'सोरारई पोटरु' का हिंदी संस्करण इस दिन सिनेमाघरों में होगा रिलीज, अक्षय कुमार निभाएंगे अहम किरदार अक्षय कुमार
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का हिस्सा बनेगा एक बॉलीवुड सुपरस्टार पुष्पा 2
    'स्त्री 2' के साथ होगी हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की वापसी, 'भेड़िया' बन वरुण धवन निभाएंगे अहम किरदार  वरुण धवन

    सामंथा रुथ प्रभु

    राम चरण समेत इस साल ये 6 भारतीय कलाकार कर रहे हैं हॉलीवुड का रुख  राम चरण
    सामंथा रुथ प्रभु एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए कितनी फीस लेती हैं? दक्षिण भारतीय सिनेमा
    सामंथा रुथ प्रभु 'सिटाडेल इंडिया' के सेट पर हुईं घायल, साझा की तस्वीर वरुण धवन
    क्या सामंथा रुथ प्रभु ने ठुकराया 'पुष्पा 2' के खास गाने का प्रस्ताव? सामने आई सच्चाई अल्लू अर्जुन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023