NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'कल्कि 2898 AD' से लेकर 'देवरा' तक, कतार में हैं ये बड़ी पैन इंडियन फिल्में
    अगली खबर
    'कल्कि 2898 AD' से लेकर 'देवरा' तक, कतार में हैं ये बड़ी पैन इंडियन फिल्में
    इन बड़ी पैन इंडियन फिल्मों का इंतजार

    'कल्कि 2898 AD' से लेकर 'देवरा' तक, कतार में हैं ये बड़ी पैन इंडियन फिल्में

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 10, 2024
    09:20 pm

    क्या है खबर?

    बीते कुछ सालों में पैन इंडिया फिल्मों का चलन खूब बढ़ा है। इसने न सिर्फ बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म जगत को एकसाथ जोड़ दिया है, बल्कि प्रशंसकों को भी एक कर दिया है।

    प्रभास, अल्लू अर्जुन, यश जैसे सितारों की दीवानगी देशभर में है।

    बीते सालों में आईं पैन इंडिया फिल्मों ने बंपर कमाई की है। इनमें से कई फिल्मों के सीक्वल भी कतार में हैं।

    आइए, नजर डालते हैं इस साल आने वाली पैन इंडिया फिल्मों पर।

    जानकारी

    क्या होती हैं पैन इंडिया फिल्में?

    पैन इंडिया फिल्में उन फिल्मों को कहा जाता है जिन्हें कम से कम 5 भाषाओं में पूरे भारत में रिलीज किया जाता है। ये भाषाएं अमूमन हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम होती हैं। आजकल लगभग सभी बड़ी फिल्में पैन इंडिया फिल्में ही होती हैं।

    #1 

    'कल्कि 2898 AD'

    'कल्कि 2898 AD' बीते साल भी चर्चा में रही थी। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारे नजर आएंगे।

    यह एक पौराणिक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसे 600 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है।

    नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास का किरदार भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि से प्रेरित है।

    फिल्म इस साल रिलीज होगी, लेकिन फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।

    #2

    'देवरा' 

    'देवरा' में जूनियर एनटीआर एक्शन भूमिका में नजर आएंगे।

    कोराताला शिवा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

    'देवरा' एक नहीं, बल्कि दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला भाग 5 अप्रैल, 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

    हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसमें जूनियर एनटीआर ताकतवर अंदाज में नजर आ रहे हैं।

    #3

    'पुष्पा 2'

    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' 2021 में आई थी। अब प्रशंसकों को इसके सीक्वल का इंतजार है।

    सीक्वल में एक बार फिर पुष्पा राज का दमदार अंदाज देखने को मिलेगा। दर्शक रश्मिका मंदाना उर्फ श्रीवल्ली के साथ अल्लू की जोड़ी दोबारा पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

    जब से फिल्म से अल्लू की पहली झलक सामने आई है, उनके प्रशंसकों का इंतजार और बढ़ गया है। यह फिल्म इस साल 15 अगस्त को दर्शकों के बीच आएगी।

    #4

    'कंगुवा' 

    इस फिल्म में तमिल सुपरस्टार सूर्या मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 'कंगुवा' एक शक्तिशाली बहादुर नायक की गाथा है। कहा जा रहा है कि सूर्या का ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखा गया है।

    इस फिल्म से बॉबी देओल भी दक्षिण भारतीय सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं।

    यह फिल्म इसी साल 3D और IMAX में सिनेमाघरों में आएगी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कंगुवा' को लगभग 38 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

    #5

    'गेम चेंजर'

    साउथ सुपरस्टार राम चरण पिछले काफी वक्त से अपनी आने वाली फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर सुर्खियों में है। इसमें वह अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे।

    यह फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज होगी।

    यह एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें 'RRR' के बाद फिर से राम चरण का एक्शन अंदाज देखने को मिलेगा।

    फिल्म का एक गाना लीक होने की खबर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रभास
    जूनियर एनटीआर
    राम चरण
    सूर्या

    ताज़ा खबरें

    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश
    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना

    प्रभास

    'डंकी' को प्राथमिकता मिलने से नाराज 'सालार' के निर्माता, क्या PVR में नहीं करेंगे फिल्म रिलीज? डंकी फिल्म
    प्रभास की फ्लाॅप फिल्मों पर हुई बात तो प्रशांत नील ने शाहरुख खान का दिया उदाहरण सालार फिल्म
    प्रभास के लिए बाकी एक्शन फिल्मों से कैसे अलग थी 'सालार', बताया अनुभव सालार
    प्रभास की 'सालार' का दूसरा गाना 'किस्सों में' जारी, दिल छू लेंगे बोल सालार फिल्म

    जूनियर एनटीआर

    ऑस्कर 2023: भारतीय हस्तियों ने रेड कार्पेट पर मचाया धमाल, देखिए तस्वीरें ऑस्कर पुरस्कार
    जाह्नवी कपूर ने शुरू की जूनियर एनटीआर की 'NTR 30' की शूटिंग, साझा की तस्वीरें  जाह्नवी कपूर
    एसएस राजामौली ने 'RRR' के ऑस्कर अभियान के लिए खर्च किए 80 करोड़ रुपये? जानिए सच्चाई RRR फिल्म
    जूनियर एनटीआर की 'NTR 30' से जुड़े 'जस्टिस लीग' में VFX देने वाले सुपरवाइजर ब्रैड मिनिच  जाह्नवी कपूर

    राम चरण

    'नाटू-नाटू' के गायक काल भैरव ने एनटीआर और राम चरण के प्रशंसकों से क्यों मांगी माफी? ऑस्कर पुरस्कार
    एसएस राजामौली को ऑस्कर 2023 में एंट्री लेने के लिए क्यों देने पड़े पैसे? एसएस राजामौली
    जन्मदिन विशेष: सुपरस्टार राम चरण फिटनेस के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान  डाइट
    जन्मदिन विशेष: राम चरण की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर हिंदी में उठाएं लुत्फ  जन्मदिन विशेष

    सूर्या

    ऑस्कर की रेस में एक और भारतीय फिल्म, 'सूराराई पोटरू' हुई शामिल बॉलीवुड समाचार
    सूर्या की तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरु' का हिन्दी रीमेक बनेगा, मेकर्स ने की घोषणा अक्षय कुमार
    IMDb की सूची में साउथ के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'जय भीम' सबसे ऊपर दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'जय भीम' विवाद: जान से मारने की धमकी के बाद सूर्या को मिली पुलिस सुरक्षा बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025