उपासना सिंह ने लगाया CINTAA के सदस्यों पर आरोप, जानें क्या है पूरा मामला?
उपासना सिंह ने साथी कलाकारों पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरी पर सिंटा (CINTAA) के 90 लाख रुपये गलत तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
उनका आरोप है कि इन कलाकारों ने एक ऐसे बैंक अकाउंट का इस्तेमाल किया, जिसका इस्तेमाल तब तक नहीं होना चाहिए था, जब तक नई कमेटी को आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं मिल जाती।
उपासना ने IANS से बात करते हुए बताया, "हमें पता चला कि अकाउंट पहले ही खुल चुका था। उन्होंने अपना अकाउंट खोल लिया था और CINTAA की FD का पैसा उसमें ट्रांसफर कर दिया गया था।"
CINTAA में बैंक अकाउंट्स को लेकर विवाद
यह मामला सिर्फ पैसों का नहीं है। उपासना के ये आरोप CINTAA में चल रहे बड़े लीडरशिप विवाद से जुड़े हैं कि आखिर संस्था की कमान किसके हाथों में है।
दरअसल, CINTAA पहले से ही इस बात को लेकर विवादों में घिरा है कि एसोसिएशन का संचालन कौन करेगा।
अलग-अलग गुट कमेटी और उसके बैंक अकाउंट्स पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं।