LOADING...
उर्फी जावेद की आपबीती- नेताओं से मिली धमकियां और गालियां; तारीफ सुनकर रो पड़ती थी
उर्फी जावेद का छलका दर्द

उर्फी जावेद की आपबीती- नेताओं से मिली धमकियां और गालियां; तारीफ सुनकर रो पड़ती थी

Apr 15, 2026
07:49 pm

क्या है खबर?

उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने संघर्षों को लेकर एक बेहद भावुक नोट साझा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान खींचा है। उर्फी ने खुलासा किया कि उनके इस सफर में उन्हें न केवल आम लोगों की नफरत झेलनी पड़ी, बल्कि नेताओं और रसूखदार लोगों से धमकियां और गालियां भी मिलीं। उन्होंने कहा कि वो ट्रोलिंग की इस कदर आदी हो गई थीं कि जब कोई उनकी तारीफ करता था तो सिसककर रो पड़ती थीं।

धमकियां

उर्फी को मिली जान से मारने की धमकियां

फैशन और अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक झकझोर देने वाला खुलासा किया है। उर्फी ने बताया कि उन्हें केवल सोशल मीडिया पर ही ट्रोल नहीं किया गया, बल्कि उन्हें नेताओं, आम लोगों और यहां तक कि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से भी गालियां और जान से मारने तक की धमकियां मिलीं। स्थिति इतनी गंभीर थी कि उन्हें मदद के लिए कई बार पुलिस स्टेशन के चक्कर काटने पड़े।

आपबीती

"दुनिया ने नहीं दिया प्यार, सिर्फ मिलीं गालियां"

उर्फी ने साझा किया कि उनकी ग्लैमरस दिखने वाली जिंदगी के पीछे नफरत और कानूनी लड़ाइयों का एक लंबा और थका देने वाला दौर रहा है। उर्फी ने भावुक होते हुए बताया कि उन्होंने अपने लिए एक बहुत ही कठिन और अलग रास्ता चुना, जिसके लिए दुनिया ने उन्हें कभी प्यार नहीं दिया। उनका दर्द इस कदर गहरा था कि वो गालियों की इतनी आदी हो चुकी थीं कि किसी की तारीफ सुनकर उनके आंसू निकल आते थे।

Advertisement

उम्मीद

जीत के बाद भी नहीं बदली जिंदगी

उर्फी ने बताया कि आज भी वो खुद से पूछती हैं, "मेरा टाइम कब आएगा?" और समाज से सिर्फ सराहना की उम्मीद रखती हैं। उर्फी को लगा था कि 'ट्रेटर्स इंडिया' की विजेता बनने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी। उन्हें उम्मीद थी कि इस जीत से उन्हें घर-घर में एक नई पहचान मिलेगी, जिससे उनकी सारी चिंताएं खत्म हो जाएंगी। हालांकि, वास्तविकता उनके सपनों से अलग रही और उन्हें आज भी उस बड़े बदलाव का इंतजार है।

Advertisement

शो

'स्प्लिट्सविला X6' में नजर आ रहीं उर्फी

अपने संघर्षों के बीच उर्फी छोटे पर्दे पर लगातार सक्रिय हैं। फिलहाल वो लोकप्रिय डेटिंग रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला X6' में नजर आ रही हैं। इस शो में उर्फी अपनी दोस्त और अभिनेत्री निया शर्मा के साथ मिलकर 'मिसचीफ मेकर' की भूमिका निभा रही हैं, जहां अपनी शरारतों और बेबाक अंदाज से वे न केवल खेल को दिलचस्प बना रही हैं, बल्कि प्रतियोगियों की मुश्किलों को भी बढ़ा रही हैं। उर्फी को 'बिग बॉस OTT' पर भी देखा जा चुका है।

Advertisement