NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / उर्फी जावेद ने शख्स पर लगाया ब्लैकमेलिंग और अश्लीलता का आरोप, दर्ज कराई FIR
    अगली खबर
    उर्फी जावेद ने शख्स पर लगाया ब्लैकमेलिंग और अश्लीलता का आरोप, दर्ज कराई FIR
    ब्लैकमेल करने वाले शख्स के खिलाफ उर्फी ने दर्ज कराई FIR

    उर्फी जावेद ने शख्स पर लगाया ब्लैकमेलिंग और अश्लीलता का आरोप, दर्ज कराई FIR

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 16, 2022
    01:16 pm

    क्या है खबर?

    सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ही साइबर क्राइम की घटनाएं भी बेलगाम होती जा रही हैं। आम लोगों के साथ ही अकसर सेलिब्रिटीज भी इन अपराधों का शिकार हो जाते हैं।

    हाल ही में टीवी अभिनेत्री उर्फी जावेद के साथ भी ऐसी ही एक घटना हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।

    उन्होंने एक शख्स की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि यह आदमी उन्हें कई दिन से ब्लैकमेल कर रहा है।

    मामला

    उर्फी से वीडियो सेक्स की मांग कर रहा था शख्स

    उर्फी ने इंस्टाग्राम पर बताया कि यह आदमी उन्हें कई दिन से परेशान कर रहा है। उनसे वीडियो सेक्स की मांग कर रहा है और मना करने पर उनकी एडिट की हुईं तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दे रहा है।

    साथ ही उर्फी ने चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए जिसमें शख्स उनसे अभद्र बातें कर रहा है।

    उर्फी के मुताबिक यह शख्स पंजाबी इंडस्ट्री में खुलेआम काम भी कर रहा है।

    पुलिस

    पुलिस के रवैये से निराश उर्फी

    उर्फी इस शख्स के खिलाफ FIR दर्ज करा चुकी हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह इस आदमी से ज्यादा पुलिस के रवैये से निराश हैं।

    उन्होंने लिखा, 'मैंने गोरेगांव पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई थी। 14 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मैं इससे काफी निराश हूं। मैंने मुंबई पुलिस के बारे में कई अच्छी बातें सुनी थीं, लेकिन इस आदमी के लिए उनका रवैया अजीब है।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    इंस्टाग्राम पर उर्फी ने बयां किया पूरा मामला

    Instagram post

    A post shared by urf7i on August 16, 2022 at 11:36 am IST

    उर्फी जावेद

    अतरंगी फैशन सेंस के लिए लोकप्रिय हैं उर्फी

    उर्फी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की है। वह कई चर्चित धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं।

    उन्होंने पिछले साल वूट पर आए 'बिग बॉस OTT' में हिस्सा लिया था। इस शो ने उन्हें अलग लोकप्रियता दिलाई।

    उर्फी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। पपराजी उनकी तस्वीरें लेने के लिए हरदम तैयार रहते हैं।

    उर्फी को उनके अतरंगी स्टाइल और फैशन सेंस के लिए पहचाना जाता है। अपने कपड़ों के कट्स के कारण वह काफी लोकप्रिय हैं।

    साइबर क्राइम

    हाल ही में इन हस्तियों का भी साइबर क्राइम से हुआ सामना

    बीते दिनों 'लॉकअप' फेम अंजली अरोड़ा भी इसी तरह के अपराध का शिकार हुईं। सोशल मीडिया पर एक बेडरूम वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें अंजली के होने का दावा किया जा रहा था। बाद में अंजली ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी और बताया कि वीडियो में वह नहीं हैं।

    इससे पहले अभिनेता विक्की कौशल ने भी उन्हें और कैटरीना कैफ को ब्लैकमेल करने के लिए एक शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई पुलिस
    क्राइम समाचार
    साइबर अपराध
    उर्फी जावेद

    ताज़ा खबरें

    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन

    मुंबई पुलिस

    NCPCR ने 'बॉम्बे बेगम्स' की टीम के खिलाफ FIR की मांग की, जानिए कारण महाराष्ट्र
    मुंबई में घूमने निकले टाइगर श्रॉफ व दिशा पाटनी को पुलिस ने रोका, जानिए कारण बॉलीवुड समाचार
    अश्लील फिल्में बनाने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार राज कुंद्रा
    राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया राज कुंद्रा

    क्राइम समाचार

    छत्तीसगढ़: प्रेमी युगल को पिटाई के बाद निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, चार गिरफ्तार छत्तीसगढ़
    जबलपुुर: दो साल के बच्चे को बेरहमी से मारती थी आया, पुलिस ने किया गिरफ्तार मध्य प्रदेश
    मुंबई: कारोबारी ने किया महिला का रेप, दाऊद के नाम पर दी हत्या की धमकी मुंबई
    कानपुर में बुजुर्ग ने पुलिस टीम पर की 18 राउंड गोलीबारी, तीन पुलिसकर्मी घायल कानपुर

    साइबर अपराध

    भारत में VPN सेवाओं पर बैन लगाने की मांग, अपराधियों को फायदा मिलने का आरोप भारत सरकार
    एक अरब से ज्यादा ब्लूटूथ डिवाइसेज 'ब्लूट्रैक फ्लॉ' से प्रभावित, हैकिंग का खतरा बरकरार हैकिंग
    गूगल क्रोम ने यूजर्स को दी बड़े खतरे की चेतावनी, खुद को ऐसे रखें सुरक्षित गूगल
    जरा सी गलती बना देगी EPFO फ्रॉड का शिकार, इस तरह हो सकता है OTP स्कैम EPFO

    उर्फी जावेद

    एक निर्माता ने वेब सीरीज में अश्लील दृश्य करने का दबाव बनाया था- उर्फी जावेद महिलाओं के खिलाफ अपराध
    उर्फी जावेद ने कास्टिंग डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- कई लड़कियां हो चुकीं शिकार सोशल मीडिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025