NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / #BirthdaySpecial: 'इंजीनियर' दिशा पाटनी के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप
    अगली खबर
    #BirthdaySpecial: 'इंजीनियर' दिशा पाटनी के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप

    #BirthdaySpecial: 'इंजीनियर' दिशा पाटनी के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Jun 13, 2019
    03:39 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड डीवा दिशा पटानी गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। दिशा का जन्म 13 जून, 1992 को हुआ था।

    बबली गर्ल दिशा हाल ही में फिल्म 'भारत' में नज़र आईं थीं। इसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया।

    लेकिन क्या आपको पता है, आज फिल्मों के लिए करोड़ों की फीस लेने वाली दिशा महज 500 रुपये लेकर मुंबई आईं थीं।

    दिशा के बारे में ऐसी ही कुछ बातें हम बता रहे हैं जो शायद आपको नहीं पता होंगी।

    वर्क ऑउट

    फिटनेस फ्रीक हैं दिशा

    दिशा फिटनेस फ्रीक हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने वर्क ऑउट और डांसिग वीडियो शेयर करती रहती हैं।

    हाल ही में दिशा का एक जिम वीडियो, सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

    इसमें वह 63 किलोग्राम की वेट लिफ्टिंग करती दिख रहीं थीं। दिशा का यह वीडियो वाकई प्रेरणादायक था।

    वह अपनी फिल्मों में एक्शन और स्टंट सीन्स के लिए भी काफी मेहनत करती हैं।

    दिशा, 'भारत' में भी स्टन्ट्स करती दिखी थीं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    जिम में वेटलिफ्टिंग करतीं दिशा

    🌟140pounds (70 pounds each side)*4 reps 🌟110pounds (55 pounds each side)*10reps #deadlift ⚡️Strength training, and as you can see dying too🤪🤪💪🏽❤️ #strongereveryday💖

    A post shared by dishapatani on Jun 9, 2019 at 8:59pm PDT

    जानकारी

    मिस इंडिया 2013 की रनर-अप रह चुकी हैं दिशा

    ये बात बहुत ही कम लोगों को पता होगी कि दिशा एक ब्यूटी पेजेंट की रनर-अप रह चुकी हैं। वह 2013 मिस इंडिया की रनर अप रह चुकी हैं। फिल्मों से पहले कैडबरी के एड में भी दिशा दिख चुकी हैं।

    पढ़ाई

    दिशा ने की है इंजीनियरिंग की पढ़ाई

    दिशा सिर्फ फिल्मों और डांस में ही नहीं, लेकिन पढ़ाई में भी अच्छी रही हैं।

    दिशा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी के लखनऊ कैंपस से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में B.Tech की पढ़ाई की है।

    दिशा हमेशा पढ़ाई में अच्छी थीं। वह अपने स्कूल की हेड गर्ल भी रहीं हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि वह ब्यूटी और ब्रेन का कंपलीट पैकेज है।

    बड़ा पर्दा

    तेलुगू फिल्म से की थी करियर की शुरुआत

    दिशा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में नीरज पांडेय की 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से की थी।

    इस फिल्म में दिशा धोनी की गर्लफ्रेंड के किरदार में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में दिशा के अपोजिट सुशांत थे।

    लेकिन यह दिशा की पहली फिल्म नहीं थी। उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत 2015 में तेलुगु फिल्म 'लोफर' से की थी। इसमें दिशा के अपोजिट वरुण तेज थे।

    जानकारी

    पार्थ समथान को कर चुकी हैं डेट

    दिशा, टेलीविजन अभिनेता पार्थ समथान को डेट कर चुकी हैं। दोनों ने एक-दूसरे को एक साल तक डेट किया था। इनके ब्रेक अप की सही वजह कभी सामने नहीं आई। पार्थ, 'कसौटी जिंदगी की 2' मे अनुराग बासु का रोल निभा रहे हैं।

    रिश्ता

    टाइगर को डेट कर रही हैं दिशा!

    इस समय दिशा, टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर एक साथ इवेंट्स और लंच डेट्स पर स्पॉट होते रहते हैं। लेकिन दिशा या टाइगर दोनों ने ही कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है।

    दोनों हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं।

    वहीं, दिशा के जन्मदिन पर टाइगर ने उन्हें इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर विश किया है।

    इस वीडियो में दिशा और टाइगर डांस की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    टाइगर ने दिशा को किया विश

    Happy birthday D! 🍰🍰🍰🔥🔥🔥🐥🐥❤❤❤ @dishapatani

    A post shared by tigerjackieshroff on Jun 12, 2019 at 11:06pm PDT

    पसंदीदा कलाकार

    रणबीर और प्रियंका हैं दिशा के पसंदीदा कलाकार

    आज दिशा के बहुत सारे चाहने वाले हैं। लेकिन दिशा के पसंदीदा कलाकार रणबीर कपूर हैं। वहीं, दिशा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अपना रोल मॉडल मानती हैं।

    दिशा हॉलीवुड सिंगर बियोंसे की भी बहुत बड़ी फैन हैं।

    कुछ समय पहले उन्होंने बियोंसे के गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था।

    टाइगर की तरह ही दिशा भी जैकी चैन को काफी पसंद करती हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    बियोंसे के गाने पर डांस करते हुए दिशा

    Choreography @yanismarshall dancing with my pro @dimplevganguly ❤️❤️❤️ other two videos from the series coming soon #beyonce❤️

    A post shared by dishapatani on May 3, 2017 at 12:02am PDT

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    टाइगर श्रॉफ
    दिशा पाटनी

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव

    बॉलीवुड समाचार

    क्या मौनी रॉय ने फिर करवाई प्लास्टिक सर्जरी? 'भारत' के प्रीमियर में अलग अंदाज में दिखीं मनोरंजन
    पद्मश्री सम्मानित दिनयार कॉन्ट्रेक्टर का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्दांजलि नरेंद्र मोदी
    सलमान खान ने सिक्योरिटी गॉर्ड को पब्लिक में जड़ा थप्पड़, वायरल हो रहा वीडियो मनोरंजन
    राजकुमार हिरानी की लव स्टोरी में रोमांस करते दिख सकते हैं शाहरुख खान! ऐसी होगी कहानी शाहरुख खान

    मनोरंजन

    रिलीज़ के एक दिन बाद ही ऑनलाइन लीक हुई सलमान खान की 'भारत' बॉलीवुड समाचार
    हुमा कुरैशी को मिला हॉलीवुड प्रोजेक्ट, जैक स्नायडर की फिल्म में निभाएंगी अहम किरदार दीपिका पादुकोण
    'मेंटल है क्या' को खुद डायरेक्ट कर रही हैं कंगना रनौत? जानें कितनी है सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    बच्चों के फेवरेट कार्टून कैरेक्टर्स मोटू-पतलू का मैडम तुसाद में लगा स्टैच्यू नरेंद्र मोदी

    टाइगर श्रॉफ

    इस अभिनेत्री ने टाइगर श्रॉफ को डांस ऑफ के लिए किया चैलेंज बॉलीवुड समाचार
    क्या दिशा पटानी-टाइगर श्रॉफ ने कर ली गुपचुप सगाई? इंस्टाग्राम पोस्ट कर रही इशारा बॉलीवुड समाचार
    टाइगर श्रॉफ हर रोज़ करते हैं अलग-अलग एक्सरसाइज, जन्मदिन पर जानें उनकी फिटनेस का राज बॉलीवुड समाचार
    #BirthdaySpecial: रॉयल कारों के शौकीन हैं टाइगर, जानिए कितनी है कुल संपत्ति बॉलीवुड समाचार

    दिशा पाटनी

    इस वेलेंटाइन दिशा पटानी हो सकती हैं आपकी डेट, बस करना होगा एक आसान काम बॉलीवुड समाचार
    दिशा पटानी का डांसिंग वीडियो वायरल, देखें कैसेे सेलेना गोमेज के गाने पर लगा रहीं ठुमके बॉलीवुड समाचार
    ब्रॉन्ड एंडोर्समेंट में सारा ने दिशा को किया रिप्लेस, कोहली के साथ आ सकतीं हैं नज़र बॉलीवुड समाचार
    'भारत' में बूढ़े दिख रहे सलमान खान, फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025