NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / एआर रहमान को 6 बार मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी ये दिलचस्प बातें 
    अगली खबर
    एआर रहमान को 6 बार मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी ये दिलचस्प बातें 
    जानिए एआर रहमान से जुड़ी बातें

    एआर रहमान को 6 बार मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी ये दिलचस्प बातें 

    लेखन मेघा
    Jan 06, 2024
    07:43 am

    क्या है खबर?

    एआर रहमान का नाम संगीत की दुनिया में बड़े ही अदब के साथ लिया जाता है। रहमान के चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं, जो उनकी आवाज और संगीत को काफी पसंद करते हैं।

    6 जनवरी, 1967 को चेन्नई के हिंदू परिवार में जन्मे दिलीप 23 साल की उम्र में अपना धर्म बदलकर अल्लाह रखा रहमान यानी एआर रहमान बन गए थे।

    आइए आज संगीतकार के 57वें जन्मदिन के मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें जानते हैं।

    शुरुआत

    मणिरत्नम के साथ शुरू किया सफर

    रहमान ने 1992 में मणिरत्नम की फिल्म 'रोजा' से बतौर संगीतकार शुरुआत की। यह पहली तमिल फिल्म थी, जिसके गाने हिंदी में डब हुए और सुपरहिट साबित हुए।

    अपनी पहली ही फिल्म के लिए रहमान को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया और कुछ ही सालों में उनके संगीत का डंका पूरी दुनिया में बजने लगे।

    उनके मशहूर गानों में 'रमता जोगी', 'छोटी सी आशा', 'जय हो', 'कुन फाया कुन', 'यूं ही चला चल राही' सहित कई शुमार हैं।

    सम्मान

    130 से ज्यादा पुरस्कारों से हुए सम्मानित

    रहमान को संगीत के क्षेत्र में 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें 2009 में फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का ऑस्कर पुरस्कार भी मिल चुका है।

    उनके नाम 2 ग्रैमी पुरस्कार, 1 BAFTA पुरस्कार, 1 गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, 15 फिल्मफेयर पुरस्कार, 17 साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार सहित 130 से भी ज्यादा पुरस्कार हैं।

    रहमान को भारत सरकार की ओर से पद्मश्री और पद्म भूषण से भी नवाजा गया है।

    निर्देशन

    निर्देशन में भी आजमाया हाथ

    रहमान ने संगीत के क्षेत्र में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है तो उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया है।

    रहमान की पहली फिल्म 'ले मस्क' (2022) का प्रीमियर कान्स XR में हुआ था। यह एक 36 मिनट की शॉर्ट फिल्म थी, जिसकी कहानी को रहमान ने अपनी पत्नी सायरा की मदद से लिखा था।

    इसके अलावा उन्होंने 2020 में फिल्म 'अटकन चटकन' और 2021 में '99 सॉन्ग्स' के साथ बतौर निर्माता भी काम किया है।

    विस्तार

    हॉलीवुड फिल्मों में हुआ रहमान के संगीत का इस्तेमाल

    रहमान के कई साउंडट्रैक का इस्तेमाल हॉलीवुड फिल्मों में किया जा चुका है। उनके गाने 'छैया छैया' को फिल्म 'इनसाइड मैन' में शामिल किया गया तो फिल्म 'बॉम्बे' के संगीत का 'डिवाइन इंटरवेंशन' में इस्तेमाल हुआ।

    'एवेंजर्स एंडगेम' की भारतीय रिलीज के लिए संगीतकार ने एक विशेष गाना भी तैयार किया था।

    संगीतकार ने ही मोबाइल सुविधा देने वाली कंपनी एयरटेल की धून को बनाया है। कनाडा के मार्खम, ओंटारियो में उनके नाम पर 'अल्लाह रखा रहमान स्ट्रीट' भी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    एआर रहमान
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    जन्मदिन विशेष

    सलीम खान की जावेद अख्तर के साथ खूब जमी जोड़ी, दोनों ने साथ मिलकर रचा इतिहास सलीम खान
    जन्मदिन विशेष: अर्जुन रामपाल हैं एकदम फिट, जानिए उनका वर्कआउट और डाइट प्लान अर्जुन रामपाल
    अर्जुन रामपाल ने इन फिल्मों में निभाए शानदार किरदार, जानिए किस OTT पर हैं मौजूद अर्जुन रामपाल
    'डिस्को किंग' बप्पी लहरी क्यों पहनते थे इतना सोना? ट्रेडमार्क था उनका लुक बप्पी लहरी

    एआर रहमान

    'मसकली' के रीमिक्स वर्जन से खुश नहीं हैं एआर रहमान, बोले- ओरिजिनल गाने का लुत्फ उठाइए बॉलीवुड समाचार
    एआर रहमान बोले- 'बॉलीवुड गैंग फैला रहा है मेरे खिलाफ अफवाहें', कंगना रनौत ने जताई प्रतिक्रिया नेपोटिज्म
    ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पूकुट्टी का छलका दर्द, बोले- बॉलीवुड ने नहीं दिया काम बॉलीवुड समाचार
    ईशान खट्टर की वॉर ड्रामा फिल्म 'पिप्पा' के लिए संगीत देंगे एआर रहमान ईशान खट्टर

    बॉलीवुड समाचार

    'ऐ वतन मेरे वतन' से 'जिगरा' तक, 2024 में मनोरंजन करेंगी ये महिला केंद्रित फिल्में मनोरंजन
    रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' में शामिल हैं ये सितारे, जानिए किसने ली कितनी फीस रोहित शेट्टी
    श्रेयस तलपड़े ने बताया हार्ट अटैक आने पर क्या हुआ, पत्नी की सूझबूझ से बची जान श्रेयस तलपड़े
    सलमान खान और कबीर खान की जोड़ी अब फिर जमेगी, 'बब्बर शेर' के लिए मिलाया हाथ सलमान खान

    मनोरंजन

    प्रकाश राज को प्रणव ज्वेलर्स के धोखाधड़ी मामले में मिली राहत, अभिनेता ने जताया आभार प्रकाश राज
    मनोज की 'जोरम' पर पड़ा 'एनिमल' का असर? बोले- बॉक्स ऑफिस जुनून ने किया सब बर्बाद मनोज बाजपेयी
    क्या दीपिका पादुकोण इस वेब सीरीज के साथ रखेंगी OTT पर कदम? दीपिका पादुकोण
    'सालार' के लिए प्रभास ने ली 100 करोड़ की मोटी रकम, जानिए बाकी सितारों की फीस  प्रभास
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025