NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / #NewsBytesExplainer: सिनेमा की दुनिया में क्या होते हैं पैरासोशल रिश्ते? विस्तार से समझिए
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: सिनेमा की दुनिया में क्या होते हैं पैरासोशल रिश्ते? विस्तार से समझिए
    क्या होते हैं पैरासोशल रिश्ते?

    #NewsBytesExplainer: सिनेमा की दुनिया में क्या होते हैं पैरासोशल रिश्ते? विस्तार से समझिए

    लेखन पलक
    Jun 16, 2024
    06:34 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में काम करने वाले सितारों से प्रशंसक अक्सर प्रभावित हो जाते हैं।

    प्रशंसक कलाकारों की तरफ प्यार जाहिर करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, क्योंकि वे उनके साथ जुड़ाव महसूस करते हैं।

    कुछ तो कलाकारों के लिए दीवानगी की हद पार करते हुए उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं।

    क्या आपने सोचा है कि उनका यह दीवानापन सितारों की जिंदगी में महत्व रखता है और इस रिश्ते को क्या कहते हैं?

    आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

    विस्तार

    प्रशंसक और सितारों के बीच का रिश्ता

    बॉलीवुड सितारों के कुछ प्रशंसकों की सुबह भी उनके नाम से शुरू होती है और दिन खत्म भी उन्हीं के नाम से होता है।

    प्रशंसक अपने चारो ओर एक ऐसी दुनिया बना लेते हैं, जिसमें उनका पसंदीदा कलाकार रहता है। वे उसकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करने से लेकर मरने तक के लिए तैयार रहते हैं।

    इस रिश्ते में सितारे की भागीदारी ना के बराबर है। प्रशंसक और कलाकारों के ऐसे रिश्ते को 'पैरासोशल रिलेशनशिप' कहते है।

    परिभाषा

    क्या है पैरासोशल रिलेशनशिप की परिभाषा?

    'पैरासोशल रिलेशनशिप' एकतरफा रिश्ते होते हैं, जहां एक व्यक्ति अपनी भावनाएं और समय खर्च करता है, लेकिन दूसरा व्यक्ति उसके इस प्यार और यहां तक की उसके अस्तित्व तक से पूरी तरह अनजान होता है।

    लोग 'पैरासोशल रिलेशनशिप' मशहूर हस्तियों, खिलाड़ियों, बॉलीवुड सितारों बना लेते हैं। उनके प्यार और दीवानेपन का अंदाजा सितारों को मुश्किल से ही लग पाता है।

    सोचिए सितारों को चाहने वाले करोड़ों की संख्या में होते हैं और उनका सभी के बारे में जानना असंभव है।

    गलत/सही

    क्या सितारों के लिए प्यार का इजहार करना गलत?

    अब सवाल ये उठता है कि क्या अपने पसंदीदा सितारों को प्यार करना गलत है? क्या प्रशंसकों को उनके लिए प्यार का इजहार नहीं करना चाहिए? तो इसका जवाब है नहीं, अपने पसंदीदा कलाकारों को प्यार करना गलत नहीं है।

    सितारों से प्यार करना ठीक है, लेकिन समस्या तब उत्पन्न होती है जब प्रशंसक जुनूनी हो जाते हैं और अपनी वास्तविकता से संपर्क खो देते हैं।

    वे सितारों में इतना खो जाते हैं कि असल जिंदगी से कटने लगते हैं।

    परेशानी

    कौन होता है पैरासोशल रिश्तों का शिकार?

    सितारों सहित वे लोग पैरासोशल रिश्तों का शिकार होते हैं, जो अक्सर खबरों में बने रहते हैं। पहले लोग उन्हें केवल टीवी पर देखते थे, लेकिन अब वे सभी सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध हैं।

    उनके प्रशंसकों की उनके साथ बात करने/उन्हें गले लगाने/उनके साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा कुछ ही समय में खतरनाक मोड़ ले लेती है।

    प्रशंसकों का ये जुनूनी अवतार कभी-कभार सितारों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। सितारों की जिंदगी अब निजी नहीं रही।

    उदाहरण

    प्रशंसकों की हरकतों से परेशान हुए कलाकार

    कई बार बॉलीवुड सितारों के प्रशंसकों ने ऐसे हरकतें की हैं, जो उनके लिए काफी परेशानी खड़ी कर देती हैं।

    एक बार मलिक बाबूभाई नामक एक प्रशंसक सलमान खान से मिलने के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गया।

    ऐसे ही अभिषेक बच्चन को भी अप्रिय अनुभव हुआ था। दरअसल, एक मॉडल ने अपनी कलाई काट ली थी और दावा किया था कि वह अभिषेक से प्यार करती हैं। इस पागल प्रशंसक ने यह भी कहा कि वह शादीशुदा हैं।

    फिल्में

    इन फिल्मों में दिखे पैरासोशल रिश्ते

    शाहरुख खान की 'फैन', पैरासोशल रिश्तों का सबसे बढ़िया उदाहरण है। इस फिल्म में बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है कि जब पैरसोशल रिश्ते पटरी से उतर जाते हैं तो कितना नुकसान होता है। इसमें प्रशंसक यह समझ ही नहीं पाता कि वह महज प्रशंसक है।

    शाहरुख और दीपिका पादुकोण की 'ओम शांति ओम' में भी शांतिप्रिया और ओम के रिश्ते के रूप में पैरासोशल रिश्ता देखने को मिला था। हालांकि, बाद में यह वास्तविक प्यार में बदल गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    दीपिका पादुकोण

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    बॉलीवुड समाचार

    जोया हुसैन ने जिम सर्भ संग डेटिंग की खबरों पर दी प्रतिक्रिया, कही ये बातें जिम सर्भ
    करण जौहर अपने नाम से बन रही फिल्म के निर्माताओं पर भड़के, किया कोर्ट का रुख करण जौहर
    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का निमंत्रण पत्र हुआ लीक, इस दिन होगा कार्यक्रम सोनाक्षी सिन्हा
    सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल का हुआ ऐलान, निर्माताओं ने साझा किया पहला वीडियो सनी देओल

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान से सलमान खान तक, पाकिस्तान में इन बॉलीवुड सितारों की फिल्मों पर लगा प्रतिबंध सलमान खान
    सोनू सूद ही नहीं, ये बॉलीवुड सितारे भी दिल खोलकर करते हैं दान  सलमान खान
    #NewsBytesExplainer: क्या होती हैं मेटा फिल्में? कैसे मनोरंजन जगत में होता है इनका इस्तेमाल    दीपिका पादुकोण
    ये सितारे एक ही फिल्म में बने हीरो और विलेन, खुद से ही किए दो-दो हाथ अमिताभ बच्चन

    दीपिका पादुकोण

    बॉक्स ऑफिस: ऋतिक रोशन की 'फाइटर' का हाल-बेहाल, जल्द सिनेमाघरों से हटाई जाएगी फिल्म ऋतिक रोशन
    बॉक्स ऑफिस: ऋतिक रोशन की 'फाइटर' की कमाई पांचवें सप्ताह में भी जारी, जानिए कुल कारोबार ऋतिक रोशन
    करण जौहर अब प्रेम कहानियों पर लगाएंगे ब्रेक, रणवीर- दीपिका संग 'संगम' लाने पर तोड़ी चुप्पी  करण जौहर
    बॉक्स ऑफिस: ऋतिक रोशन की 'फाइटर' जल्द सिनेमाघरों से हटेगी, जानिए कुल कारोबार ऋतिक रोशन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025