टाइगर श्रॉफ पर हमले का खुलासा, बिश्नोई गैंग ने सलमान खान समेत इन सितारों को भी बनाया था निशाना
मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले गिरोह ने अपनी बंदूक दिल्ली वापस भेजने की योजना बनाई थी।
मगर पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते, उन्हें अपनी यह बंदूक गुजरात के सूरत में ही फेंकनी पड़ी। घटना के बाद, सुमित, कुणाल, राधा और बबिता नाम के चारों आरोपी किसी के निर्देशों पर ही काम कर रहे थे।
जांच के बाद 11 लोग हुए गिरफ्तार
जांच में सामने आया है कि ये हमलावर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं। उन्होंने शुरुआत में सलमान खान को निशाना बनाने का सोचा था, लेकिन उन तक पहुंचना मुश्किल लगा।
इसके बाद उन्होंने आमिर खान, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की तरफ अपना ध्यान मोड़ा, लेकिन टाइगर तक पहुंचना आसान लगा, तो उन्होंने उन्हें ही निशाना बना लिया।
अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को ऐसे वॉयस नोट भी हाथ लगे हैं, जिनमें हथियारों को ठिकाने लगाने से जुड़े निर्देश साफ सुनाई दे रहे हैं।