'उड़ता तीर' नाम तो दमदार, पर बॉक्स ऑफिस पर क्यों नहीं भर पाई उड़ान?
मनोरंजन
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की नई फिल्म 'उड़ता तीर', बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है।
23 अक्टूबर को रिलीज होने के बाद, इसे सिनेमाघरों में आए अब 5 दिन हो गए हैं। इन 5 दिनों में फिल्म ने भारत में नेट 25.85 करोड़ की कमाई की है।
विदेशों से मिली कमाई को मिलाकर, फिल्म ने दुनियाभर में कुल 38.53 करोड़ कमाए हैं।
'उडता तीर' सितारों से सजी होने के बावजूद लड़खड़ा रही
कई बड़े सितारों से सजी और एक अलग जासूसी कॉमेडी वाली 'उड़ता तीर' उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है।
आकाश कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राहुल बोस, राम कपूर और मुकुल देव जैसे जाने-माने कलाकार हैं।
यह मुकुल देव की दूसरी फिल्म है जो उनके निधन के बाद रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों की राय मिली-जुली रही है।