LOADING...
'वेलकम टू ज जंगल' में गाने भी लगाएंगे मनोरंजन का तड़का, निर्देशक ने दिया ये अपडेट
'वेलकम टू ज जंगल' के साथ तहलका मचाने आएंगे अक्षय कुमार

'वेलकम टू ज जंगल' में गाने भी लगाएंगे मनोरंजन का तड़का, निर्देशक ने दिया ये अपडेट

May 27, 2026
05:44 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू ज जंगल' का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। फिल्म का टीजर और गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती दिखाई दे रही है। हालिया रिलीज गाना 'घिस घिस घिस' लोगों काे सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है, जिसमें अक्षय का भोजपुरी अवतार दिखा है और उनके साथ अक्षरा सिंह भी नजर आई हैं। अब निर्देशक अहमद खान ने बताया कि फिल्म में कई और गाने भी शामिल हैं।

खुलासा

फिल्म में शामिल हैं 5 गाने, निर्देशक ने बताया संपूर्ण मसाला पैकेज

निर्देशक ने एक बयान में खुलासा किया फिल्म में कुल 5 गाने शामिल होंगे, जिनमें से प्रत्येक को फिल्म की कहानी और हास्य तत्वों को बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने निर्माता फिरोज नाडियाडवाला का आभार जताते हुए कहा, "यह एक डार्क ह्यूमर फिल्म है और इसमें 5 दिलचस्प गाने और साथ ही विस्तृत लघु गीत भी हैं जो फिल्म के पूरे माहौल को निखारते हैं।" अहमद ने फिल्म को एक संपूर्ण मसाला पैकेज बताया है।

गर्व

अहमद खान को फिल्म से काफी उम्मीदें

उन्होंने फिल्म से उम्मीद जताते हुए आगे कहा, "फिल्म बिल्कुल वैसी ही बनी है, जैसी हम चाहते थे। गाने हास्य को ध्यान में रखते हुए बहुत सोच-समझकर तैयार और कोरियोग्राफ किए गए हैं। यह एक संपूर्ण मसाला पैकेज है और मुझे इस प्रोजेक्ट पर बहुत गर्व है।" बता दें, 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें सुनील शेट्‌टी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, तुषार कपूर, दिशा पाटनी और रवीना टंडन समेत कई सितारे हैं।

Advertisement