कपिल शर्मा के कैफे पर हुई गोलीबारी में कार्रवाई, 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
क्या है खबर?
कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे 'कप्स कैफे' और पास के एक घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की उम्र 22 साल है। अक्टूबर, 2025 में हुई इन गोलीबारी की घटनाओं के सिलसिले में उन्हें 1 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर लापरवाही से बंदूक चलाने के दो-दो आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, अदालत में अभी आरोप साबित नहीं हुए हैं।
कार्रवाई
कनाडा पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कनाडा के सरे में कपिल शर्मा के 'कप्स कैफे' और एक घर पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
ब्रिटिश कोलंबिया की टास्क फोर्स ने 22 वर्षीय प्रदीप सिंह और सवीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। 16 अक्टूबर, 2025 को कैफे और एक घर पर फायरिंग की गई थी, जिसमें एक महिला घायल हो गई थी। 1 नवंबर को गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।
घटना
कपिल शर्मा के कैफे और पास के घर पर हुई थी फायरिंग
दोनों आरोपियों पर लापरवाही से गोली चलाने के 2-2 मामले दर्ज किए गए हैं। फायरिंग के समय कैफे बंद था, जिससे अंदर मौजूद 2 कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
हालांकि, 12 अक्टूबर को एक घर पर हुई गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई थी। इन दोनों हमलों में संभावित कनेक्शन मिलने के बाद एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स ने सरे पुलिस के साथ मिलकर जांच अपने हाथ में ली और दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
निशानाे
16 अक्टूबर से पहले भी 2 बार निशाना बना था कपिल का कैफे
कनाडियन प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 16 अक्टूबर के हमले से पहले भी कपिल शर्मा के 'कॉप्स कैफे' को 2 बार निशाना बनाया जा चुका था।
सोशल मीडिया पर शूटर्स द्वारा बनाए गए गोलीबारी के वीडियो भी काफी वायरल हुए थे। इस तरह की घटनाओं से निपटने और पूरे प्रांत में जांच को बेहतर बनाने के लिए, ब्रिटिश कोलंबिया ने सितंबर 2025 में पुलिस (RCMP) की अगुवाई में एक स्पेशल एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स बनाई थी।