Page Loader
मनोरंजन जगत से जुड़े हुए हैं ये मशहूर जुड़वा भाई-बहन

मनोरंजन जगत से जुड़े हुए हैं ये मशहूर जुड़वा भाई-बहन

Jan 17, 2021
08:00 am

क्या है खबर?

चमक-धमक से भरे बॉलीवुड में करियर बनाने का सपना काफी लोग देखते हैं, लेकिन कुछ लोग कामयाब हो पाते हैं। प्रतिभावान लोगों की कोई कमी नहीं है, इसलिए बॉलीवुड में जाने के लिए कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में मनोरंजन जगत और बॉलीवुड में कई बेहतरीन कलाकार काम करते हैं। उनमें से कुछ जुड़वा कलाकार भी हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़े हुए कुछ जुड़वा भाई-बहनों के बारे में बताएंगे।

#1

तारा सुतारिया और पिया सुतारिया

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली तारा सुतारिया को आप सभी लोग जानते होंगे। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि तारा की एक जुड़वा बहन भी हैं, जिनका नाम पिया सुतारिया है। जहां तारा बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, वहीं पिया मशहूर मॉडल और वैले डांसर हैं। दोनों बहनें काफी खूबसूरत और टैलेंटेड हैं। पिया नवधारा डांस एकेडमी से जुड़ी हुई हैं और भारत के साथ-साथ विदेशों में भी डांस करने के लिए जाती रहती हैं।

#2

सुकृति कक्कड़ और प्रकृति कक्कड़

मशहूर गायक सुकृति और प्रकृति कक्कड़ ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाने गाए हैं। इसके साथ ही इन जुड़वा बहनों ने कई सिंगल एलबम के लिए भी गाने गाए हैं। आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि इनकी बड़ी बहन आकृति कक्कड़ भी बॉलीवुड की मशहूर गायक हैं। सुकृति और प्रकृति की बात करें, तो दोनों की शक्ल एक-दूसरे से इतनी ज्यादा मिलती है कि हर कोई धोखा खा जाता है। ये जुड़वा बहने भी काफी टैलेंटेड कलाकार हैं।

#3

रघु राम और राजीव लक्ष्मण

शायद ही कोई होगा जो रघु राम और राजीव लक्ष्मण को नहीं जानता होगा। इन जुड़वा भाइयों ने 'MTV रोडीज' को अपने स्टाइल में होस्ट करके एक अलग पहचान बनाई है। दोनों भाइयों का बात-बात पर गुस्से में लाल हो जाना और गाली देना शो में काफी मशहूर हुआ था। इसके अलावा दोनों भाइयों ने साथ में 'MTV स्प्लिट्सविला' में भी काम किया था। इन जुड़वा भाइयों ने अपने अनोखे अंदाज से उस शो को भी मशहूर कर दिया था।

#4

लव सिन्हा और कुश सिन्हा

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा के जुड़वा बेटे लव सिन्हा और कुश सिन्हा भी मनोरंजन जगत से जुड़े हुए हैं। लव ने 2010 में 'सदियां' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने जे. पी. दत्ता की फिल्म 'पलटन' में भी काम किया। हालांकि, दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल हुई थीं। वहीं, कुश अपने पिता की तरह राजनीति से जुड़े हुए हैं। बता दें कि जुड़वा भाई लव और कुश बिलकुल एक जैसे दिखते हैं।