Loading...
ट्विंकल ने अक्षय कुमार को करण के शो में मुफ्त में जाने पर कही ये बात
'कॉफी विद करण 9' में ट्विंकल खन्ना ने खोली अक्षय कुमार की पोल

ट्विंकल ने अक्षय कुमार को करण के शो में मुफ्त में जाने पर कही ये बात

Nov 26, 2026
11:46 am

क्या है खबर?

'कॉफी विद करण 9' में अक्षय कुमार खास मेहमान बनकर शामिल हुए। इस दौरान शो के 'कॉल अ स्टार' सेगमेंट में करण जौहर ने अक्षय से उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना को फोन करने के लिए कहा। दोनों के बीच हुई बेबाक बातचीत ने अब सबका ध्यान खींचा है। दरअसल, ट्विंकल ने करण के चैट शो में मुफ्त में शामिल होने को लेकर अक्षय पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा।

बात

'रैपिड फायर' राउंड को जज करने के शो में शामिल होने वाली थीं ट्विंकल

अक्षय ने अपनी पत्नी ट्विंकल को फोन लगाया। बातचीत के दौरान, ट्विंकल ने बताया कि वह अक्षय के शो में आने के बारे में पहले ही करण से बात कर चुकी थीं।

उन्होंने अपने पति से कहा, "मेरी कल ही करण से बात हुई थी।" फिर उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने मुझसे 'रैपिड फायर' राउंड को जज करने के लिए कहा था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि आप आज इसमें शामिल हो रहे हो।"

बातचीत

करण ने लिए ट्विंकल के मजे 

हालांकि, ट्विंकल की अगली बात ने बातचीत को एक अलग ही दिशा में मोड़ दिया। शायद उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनका फोन स्पीकर पर है और शो के लिए रिकॉर्डिंग हो रही है।

उन्होंने कहा, "आप मुफ्त में काम कर रहे हैं, मुझे तो हैरानी हो रही है।" करण ने तुरंत जवाब दिया, "अच्छा, सच में? तो क्या आपको हर चीज के लिए पैसे चाहिए?"

इस पर ट्विंकल चौंककर बोलीं, "अरे, वो भी सुन रहे हैं।"

ADVERTISEMENT

मजाक

करण ने ट्विंकल से मजाक में पूछी ये बात

करण ने इसके बाद मजाक में उनसे पूछा, "आप ऐसा कैसे कह सकती हैं कि 'कॉफी विद करण' में आने के लिए मुझे आपके पति को पैसे देने चाहिए?"

उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि यह बातचीत शो के एपिसोड में शामिल होगी, उन्होंने ट्विंकल से कहा कि वह अभी 'ऑन एयर' हैं और वह इस बातचीत को शो से नहीं हटाएंगे।

अब ट्विंकल की इस बात को सुनकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT