'कारवां' 2026 लेकर लौट रहा ट्विन स्ट्रिंग्स, इन 3 शहरों में होगा बड़ा धमाका
दिल्ली का इंडी बैंड ट्विन स्ट्रिंग्स, अपना 'कारवां' 2026 टूर लेकर पूरे भारत का दौरा कर रहा है।
कोलकाता, बेंगलुरु और मुंबई में जबरदस्त शोज के बाद, अब यह बैंड 9, 10 और 24 अक्टूबर को पुणे, हैदराबाद और दिल्ली में अपनी शो करेगा।
इस ग्रुप में जुड़वां भाई सागर और साहिल के साथ मानव और मोहित शामिल हैं। यह बैंड अपने दिल छू लेने वाले दो घंटे के परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है, जिसमें इनके अपने लिखे गाने और कई गानों के मिक्स शामिल होते हैं।
ट्विन स्ट्रिंग्स को हैदराबाद में मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया
साल 2017 में कवर सॉन्ग्स से शुरुआत करने वाले ट्विन स्ट्रिंग्स अब ऐसे गाने लिखते हैं, जिनके बोल जेन जी से सीधे जुड़ते हैं। सागर ने बताया कि उनका सपना भारत से पूरी दुनिया तक पहुंचना है।
हैदराबाद में इस टूर को दर्शकों का जबरदस्त उत्साह मिल रहा है। लोग पूरे बैंड के परफॉरमेंस और उनकी मेहनत की खूब तारीफ कर रहे हैं।
आगे उनके शोज एपिटोम (पुणे), तवारो रिसॉर्ट (हैदराबाद) और अंसल प्लाजा (दिल्ली) में होंगे। अगर आप इन्हें लाइव देखना चाहते हैं, तो बुकमायशो पर टिकट बुक कर सकते हैं!