सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' का ट्रेलर जारी, पैसा-लालच और धोखे का दिखा खेल
क्या है खबर?
द वायरल फीवर (TVF) की वेब सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' का ऐलान कुछ दिन पहले हुआ था। 29 मई को सीरीज का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसमें परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन जैसे सितारे नजर आए हैं। अखिलेंद्र मिश्रा, स्मिता बंसल, विजय कुमार, इंद्रेश मलिक, रवि बहल और सुशांत सिंह भी इसका हिस्सा हैं। आशीष आर शुक्ला और श्रेयांश पांडे द्वारा निर्देशित यह सीरीज पैसा, लालच, महत्वाकांक्षा और धोखे की दुनिया में ले जाती है।
ट्रेलर
जानिए कैसा है 'द पिरामिड स्कीम' का ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत अमीर बनने के सपने और 2 महीने के अंदर किस्मत को चमकाने जैसे वादे से होती है। कहानी गोल्डी और मनोज नाम के 2 किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके सपने और ख्वाहिशें अलग-अलग हैं, लेकिन फिर भी पिरामिड स्कीम की दुनिया में फंस जाते हैं। जैसे-जैसे वह सफलता की ओर कदम बढ़ाते हैं, उनके सामने होश उड़ाने वाले सच सामने आते हैं। यह सीरीज 5 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देने जा रही है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
A shortcut to success or a road to disaster?#ThePyramidSchemeOnPrime, New Series, 5th June@TheViralFever @ArunabhKumar @uncle_sherry #AshishRShukla #AkshendraMishra @vijaykoshy #ParamvirCheema @RanvirShorey @shekharsuman7 #AanjjanSrivastav #AlfiaJafry #AshishKumarRaghava… pic.twitter.com/DDxfUYCOmF
— prime video IN (@PrimeVideoIN) May 29, 2026