LOADING...
'ग्राम्य चिकित्सालय 2' का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

'ग्राम्य चिकित्सालय 2' का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Jun 12, 2026
02:47 pm

क्या है खबर?

द वायरल फीवर (TVF) ने अपनी वेब सीरीज 'ग्राम्य चिकित्सालय सीजन 2' का ट्रेलर जारी कर दिया है। सीरीज में मुख्य कलाकार अमोल पराशर और आकांक्षा रंजन अपने-अपने किरदारों में लौटे हैं। इस बार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का मजेदार किरदार सीरीज में ट्विस्ट लगाता हुआ नजर आएगा। ट्रेलर देखकर साफ है कि निर्माता पहले सीजन से ज्यादा दमदार और प्रभावशाली कहानी लेकर आ रहे हैं। इसका निर्माण 'पंचायत' वाले दीपक कुमार मिश्रा और अरुणभ कुमार ने किया है

कहानी

मनोरंजन और रोमांच से भरपूर है ट्रेलर 

ट्रेलर की शुरुआत डॉ प्रभात मिश्रा (अमोल) से होती है, जो अब गांववालों का विश्वास जीत चुका है। उसे पता चलता है कि अस्पताल में दवाइयों की कमी हो गई है, इसलिए वह भ्रष्ट अधिकारी 'बाबू साहेब' और सरकारी सिस्टम से टकराने का फैसला लेता है। निरहुआ ने बेहद दिलचस्प भूमिका निभाई है और उनका भोजपुरी अंदाज शानदार लगता है। आखिर में 'पंचायत' वाले वनराकश और बिनोद का कैमियो भी है। सीरीज 23 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

Advertisement