LOADING...
'सपने वर्सेस एवरीवन' पर फिल्म बनाने की तैयारी, सीरीज पर आया बड़ा अपडेट
'सपने वर्सेस एवरीवन' पर आया सबसे बड़ा अपडेट

'सपने वर्सेस एवरीवन' पर फिल्म बनाने की तैयारी, सीरीज पर आया बड़ा अपडेट

May 18, 2026
04:20 pm

क्या है खबर?

द वायरल फीवर (TVF) की लोकप्रिय वेब सीरीज 'सपने वर्सेस एवरीवन' अपने दूसरे सीजन के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। 5 एपिसोड वाली इस सीरीज का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर किया गया है। ताजा अपडेट है कि सीरीज की जबरदस्त सफलता को देखने के बाद, TVF अभिनेता और निर्माता अंबरीश वर्मा के साथ एक फीचर फिल्म बनाने की योजना पर काम कर रहा है। यह अपडेट बेशक सीरीज के फैंस को खुश कर देगा।

फीचर फिल्म

'सपने वर्सेस एवरीवन' को फीचर फिल्म का रूप देने की योजना

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चर्चित सीरीज 'मिर्जापुर' की तर्ज पर, निर्माता 'सपने वर्सेस एवरीवन' पर फीचर फिलम बनाने का विचार कर रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, "अंबरीश वर्मा बड़े पर्दे के नए चहेते अभिनेता बनकर उभरे हैं। 'सपने वर्सेस एवरीवन 2' की सफलता के बाद, TVF अब इस सीरीज पर आधारित एक पूर्ण फीचर फिल्म बनाने की योजना बना रहा है, जिसमें अंबरीश मुख्य भूमिका निभाएंगे।"

सीरीज

दूसरे सीजन की सफलता के बाद लिया जा रहा फैसला

रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे सीजन की सफलता के बाद, निर्माता इस फ्रैंचाइजी को और आगे बढ़ाने के लिए बेहद आशावादी नजर आ रहे हैं। अंबरीश की सहज उपस्थिति और शो की भावनात्मक रूप से गहराई से जुड़ी कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। इस बीच, फिल्म बनाए जाने की संभावना ने फैंस को बेहद उत्साहित कर दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि निर्माता फीचर फिल्म बनाने की दिशा में आगे क्या फैसला लेते हैं।

Advertisement