'सपने वर्सेस एवरीवन सीजन 2' का दमदार ट्रेलर जारी, जानिए कब होगा प्रीमियर
क्या है खबर?
द वायरल फीवर (TVF) अपनी चर्चित सीरीज 'सपने वर्सेस एवरीवन' का दूसरा सीजन ला रही है। कुछ दिन पहले टीजर के साथ इसका आधिकारिक ऐलान हुआ था। 23 अप्रैल को ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अंबरीश वर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित दूसरा सीजन अगले महीने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। इसकी पहली किस्त साल 2023 में रिलीज हुई थी, जिसे IMDb पर 9.2 की रेटिंग से नवाजा गया है। अब फैंस को इसके दूसरे सीजन का इंतजार है।
ट्रेलर
जानिए कैसा है ट्रेलर और कब होगा प्रीमियर
ट्रेलर में सीरीज के मुख्य चेहरे अंबरीश, परमवीर सिंह चीमा और विजयंता कोहली अपने किरदार को दोहराते दिखे हैं। कहानी सपने, चुनौतियों, ताकत और जिंदा रहने की जद्दोजहद को दिखाती है। मुंबई स्थित फिल्म सिटी और रियल एस्टेट की ऊंची दांव वाली दुनिया के बीच भविष्य को कैसे पंख मिलता है, कहानी इसी के आसपास घूमती है। सीरीज में कुल 5 एपिसोड हैं, जिनका प्रीमियर 1 मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। सभी एपिसोड एक साथ स्ट्रीम किए जाएंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
chasing dreams is easy, but surviving them isn’t 👀#SapneVsEveryoneOnPrime, New Season, May 1@ArunabhKumar @vijaykoshy @abhishekchn_ @nouwwwin @nidz_20 @Khushalikumar #VaisakhShankar #BablaKochhar #RajatDahiya @akhil_kaim82754 pic.twitter.com/OhjbF3P98T
— prime video IN (@PrimeVideoIN) April 23, 2026