NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / भारती सिंह से दीपिका कक्कड़ तक, खूब पसंद किए जा रहे इन अभिनेत्रियों के यूट्यूब व्लॉग
    अगली खबर
    भारती सिंह से दीपिका कक्कड़ तक, खूब पसंद किए जा रहे इन अभिनेत्रियों के यूट्यूब व्लॉग
    यूट्यूब पर लोकप्रिय टीवी अभिनेत्रियां

    भारती सिंह से दीपिका कक्कड़ तक, खूब पसंद किए जा रहे इन अभिनेत्रियों के यूट्यूब व्लॉग

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 04, 2023
    07:32 pm

    क्या है खबर?

    इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारों से सीधा जुड़ सकते हैं। सितारे भी अब दर्शकों से जुड़ने के लिए किसी खास शो के मोहताज नहीं हैं।

    ऐसे में कई सितारे व्लॉग के जरिए अपनी जिंदगी की झलकियां प्रशंसकों को दिखाते हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं।

    आइए, नजर डालते हैं उन अभिनेत्रियों पर, जो यूट्यूब पर सक्रिय हैं और लाखों प्रशंसक उनसे जुड़े हैं।

    #1

    दीपिका कक्कड़

    दीपिका कक्कड़ अपने यूट्यूब चैनल 'दीपिका की दुनिया' के जरिए अपने प्रशंसकों से जुड़ी हुई हैं। 'दीपिका की दुनिया' को वह अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ चलाती हैं। इस चैनल पर 37 लाख से ज्यादा सबस्क्राइबर जुड़े हुए हैं।

    वह हाल ही में मां बनी हैं और चैनल पर वह अपने और बच्चे के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देती रहती हैं।

    दीपिका टीवी शो 'ससुराल सिमर का' से लोकप्रिय हुई थीं। वह 'बिग बॉस 12' की विजेता बनी थीं।

    #2

    भारती सिंह 

    कॉमेडियन भारती सिंह कई टीवी रिएलिटी शो में अपने कॉमेडी का तड़का लगाती हैं। इसी के साथ ही वह अपने यूट्यूब चैनल ' LOL (लाइफ ऑफ लिंबाचिया)' में अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को दर्शकों के साथ बांटती हैं।

    'LOL' का प्रमुख आकर्षण भारती का नन्हा बेटा गोला है। गोला की शरारतों ने दर्शकों का दिल जीता हुआ है।

    इस चैनल पर भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ सक्रिय हैं। चैनल पर 41 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

    #3

    संभावना सेठ 

    संभावना सेठ लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री रही हैं। 'बिग बॉस 2' के बाद वह देशभर में लोकप्रिय हो गई थीं। इन दिनों वह पर्दे से दूर हैं और अपने यूट्यूब चैनल पर सक्रिय हैं।

    संभावना के चैनल 'संभावना सेठ एंटरटेनमेंट' से 35 लाख से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं।

    उनके व्लॉग्स में उनके प्यारे पेट डॉग कोको की शरारते लोगों को खूब लुभाती हैं। संभावना भी अपना व्लॉग अपने पति अविनाश के साथ बनाती हैं।

    #4

    रुबीना दिलैक

    'बिग बॉस' की विजेता रह चुकीं अभिनेत्री रुबीना दिलैक की सोशल मीडिया पर भी खूब लोकप्रियता है। वह अपने यूट्यूब चैनल 'रुबीना दिलैक्स' के जरिए अपनी निजी जिंदगी की झलकियां प्रशंसकों के साथ साझा करती हैं। उनके चैनल पर फिलहाल 9 लाख से ज्यादा सबस्क्राइबर हैं।

    वह अक्सर अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ शरारतें करती और छुट्टियां मनाती नजर आती हैं। हाल ही में रुबीना ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की है।

    रुबीना 'बिग बॉस 14' की विजेता बनी थीं।

    #5

    रतन राजपूत

    टीवी अभिनेत्री रतन राजपूत लंबे समय से टीवी से गायब हैं। हालांकि, वह अपने यूट्यूब चैनल 'रतन राजपूत' के जरिए दर्शकों से जुड़ी हुई हैं। इस चैनल के लगभग 5 लाख सब्सक्राइबर हैं।

    रतन बिहार में अपने माता-पिता के साथ रहती हैं। उनके व्लॉग में बिहार के खानपान और संस्कृति की झलकियां नजर आती हैं।

    रतन जी टीवी के शो 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' से लोकप्रिय हुई। टीवी पर उनका स्वयंवर 'रतन का रिश्ता' भी प्रसारित हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यूट्यूब
    भारती सिंह
    रुबीना दिलैक

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    यूट्यूब

    भारतीय मूल के नील मोहन बने यूट्यूब के CEO, जानें कितनी है उनकी संपत्ति गूगल
    पहले गूगल की 'लैंडलॉर्ड' थीं यूट्यूब CEO का पद छोड़ने वालीं सुसान वोजसिकी गूगल
    यूट्यूब क्रिएटर्स को जल्द मिलेगा नया टूल, पॉडकास्ट अपलोड करना होगा आसान मोबाइल ऐप्स
    गूगल ने पेश किया नया फीचर, यूट्यूब म्यूजिक यूजर्स आर्टिस्ट के आधार बना सकेंगे रेडियो स्टेशन संगीत इंडस्ट्री

    भारती सिंह

    कॉमेडी क्वीन भारती ने इन तरीक़ों से कम किया 10 किलो वजन, जानें स्वास्थ्य
    लॉकडाउन के बीच भारती-हर्ष ला रहे हैं नया 'होम मेड शो', इस दिन से होगा शुरु कपिल शर्मा
    ड्रग्स मामल: कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर छापा, NCB ने भेजा समन सुशांत सिंह राजपूत
    ड्रग्स मामले में NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को किया गिरफ्तार बॉलीवुड समाचार

    रुबीना दिलैक

    टीवी शो 'नागिन' में नजर आ सकती हैं रुबीना, एकता कपूर ने दिया ऑफर! टीवी शो
    रिमी को 'बिग बॉस' के लिए मिले थे 2.25 करोड़ रुपये, अभिनेत्री ने साझा किया अनुभव मुंबई
    रियलिटी टीवी शो 'नच बलिए 10' में नजर आ सकते हैं शाहीर शेख और रुचिका कपूर मुंबई
    टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आ सकते हैं ये कलाकार बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025