टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने अपनी बेटी को दिया ये खूबसूरत नाम, दिखाई पहली झलक
क्या है खबर?
टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने अपने पति सुमित सूरी के साथ पिछले महीने 14 जून को एक नन्ही परी का स्वागत किया था। दोनों ने सोशल मीडिया पर बेटी के आगमन का ऐलान करते हुए यह खुशखबरी सुनाई थी। करीब एक महीने बाद, अभिनेत्री ने अपनी बेटी की पहली झलक को सोशल मीडिया पर साझा किया है। साथ ही उसका खूबसूरत नाम भी बताया है। पोस्ट पर सुरभि के फैंस भी अपना प्यार उड़ेल रहे हैं।
पोस्ट
सुरभि ने बेटी की पहली झलक के साथ बताया नाम
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी के नन्हे हाथ की क्लोज-अप तस्वीर साझा की है। बच्ची ने आर्किड फूलों के छोटे गुलदस्ते को पकड़ा हुआ है।
साथ में कैप्शन दिया, 'सहर... सुबह की पहली किरण की तरह, तुम आए और सब कुछ रोशन कर दिया।' अभिनेत्री ने बेटी को 'सहर' नाम दिया है।
इस दिल को छू लेने वाली पोस्ट ने तुरंत ही फैंस का ध्यान खींच लिया। वह नई मां पर अपना प्यार और आशीर्वाद जमकर बरसा रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
My happiness has no boundaries rn 😭😭
— cybermirage (@cybermirag57747) July 13, 2026
Like for surbhi to name her first baby seher 😭😭😭
Qubool hai you will always be iconic pic.twitter.com/vSKOja6im7